बेटी की इंस्टा स्टोरी की वजह से सौरभ गांगुली की हुई फजीहत

360
गांगुली
बेटी की इंस्टा स्टोरी की वजह से सौरभ गांगुली की हुई फजीहत

सौरव गांगुली इस समय इस चर्चा में है। चर्चा का विषय क्रिकेट नहीं है बल्कि उनकी बेटी सना गांगुली की इन्स्टाग्राम पर लगायी गयी एक स्टोरी है। यह इन्स्टाग्राम स्टोरी विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ देश में चल रहे विरोध पर गांगुली की बेटी सना की राय थी।

जैसे ही इन्टरनेट पर ख़बर फैली कि गांगुली की बेटी ने CAA के विरोध में पोस्ट की है तो सभी उनकी तारीफ करने लगे। लेकिन उस समय सब हैरान रह गए जब गांगुली ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा कि उनकी बेटी की अभी उतनी उम्र नहीं हुई है कि वह राजनीति जान सके। यह सब उसने प्रभावित होकर किया।

आपको बता दें कि सौरव गांगुली के ट्वीट करने से पहले ही उनकी बेटी की इस्टा स्टोरी हट गयी थी। बेटी की राय पर गांगुली का इस तरह से स्टैंड लेना कई लोगों को अखरा। लोग कहने लगे कि इन्स्टा स्टोरी तो 24 घंटे बाद हट जाती। उसे क्यों डिलीट करवाया गया। लोगों गांगुली के इस कदम की आलोचना की।

आपको बता दें कि अभी किसी बड़े खिलाड़ी ने CAA का विरोध नहीं किया है। वर्तमान में गांगुली BCCI के प्रमुख है। इसलिए गांगुली इस मुद्दे पर कोई विवाद नहीं चाहते थे।

आपको बता दें कि विवादास्पद कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन तेज होने के साथ सना ने असहमति जताने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया और उन्होंने खुशवंत सिंह के ‘द एंड ऑफ इंडिया’ (2003 में प्रकाशित) से एक कटिंग शेयर की।

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष गांगुली ने लोगों से अपनी बेटी को राजनीतिक मुद्दों से दूर रखने का अनुरोध किया। पोस्ट करते हुए गांगुली ने ट्वीट किया, “कृपया सना को इन सभी मुद्दों से दूर रखें .. यह पोस्ट सच नहीं है .. वह राजनीति में कुछ भी जानने के लिए बहुत छोटी लड़की है।”

यह भी पढ़ें: AMU की मस्जिद के मौलवी ने किया 9 साल की बच्ची के साथ रेप

हालाँकि, सना के पोस्ट पर गांगुली की टिप्पणी सोशल मीडिया पर उनके लिए अच्छी नहीं रही। लोग उन्हें सलाह देने लगे। जबकि कई लोगों को लगा कि अनुभवी क्रिकेटर को अपनी बेटी पर गर्व होना चाहिए, दूसरों ने उसे उम्र के आधार पर उसकी आवाज को खारिज नहीं करने के लिए कहा।