मंगलवार, 11 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर: CM योगी बोले- पहले कब्रिस्तान पर खर्च होता था पैसा, अब विकास और विरासत पर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संत कबीर नगर में 684 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए…

संत कबीर नगर: CM योगी बोले- पहले कब्रिस्तान पर खर्च होता था पैसा, अब विकास और विरासत पर
(फोटो: IANS)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संत कबीर नगर में 684 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सरकारी खजाने का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल बनाने में खर्च हो जाता था, लेकिन अब उनकी सरकार विकास और विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार के पास विकास और विरासत के संरक्षण के लिए पर्याप्त संसाधन और इच्छाशक्ति दोनों है। उन्होंने तामेश्वरनाथ धाम और कॉरिडोर के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार भगवान शिव के प्रति आस्था के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करती है।

पूर्वांचल से इंसेफेलाइटिस का खात्मा

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब संत कबीर नगर, गोरखपुर, बस्ती, और कुशीनगर समेत पूरे पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस का कहर था, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इस बीमारी को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने इंसेफेलाइटिस को पूरी तरह समाप्त कर दिया।” सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद वे इस बीमारी का स्थायी समाधान नहीं कर सके, जिससे हर साल बच्चों और उनके परिवारों को डर के साये में जीना पड़ता था।

बदली कानून-व्यवस्था

सीएम योगी ने जिले में बेहतर हुई कानून-व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले मेंहदावल, बखिरा और खलीलाबाद जैसे इलाकों में दुर्गापूजा पंडाल लगाने या रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर उन्हें खुद हस्तक्षेप करना पड़ता था। उन्होंने कहा, “अब मैं लखनऊ से ही देख सकता हूं कि आपकी मूर्ति, दुर्गापूजा का पंडाल सुरक्षित है। किसी को भय नहीं है।” उन्होंने कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था ने लोगों के मन में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को लेकर सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन 201 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं ताकि आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सके।

इनपुट: IANS

N

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क

News4Social उत्तर प्रदेश डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से उत्तर प्रदेश से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →