शाहरुख खान की जवान में होतीं सामंथा, Ex-हस्बैंड नागा चैतन्य की वजह से ठुकरा दिया था ऑफर!
बॉलिवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग मूवीज की रिलीज को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट हैं। हाल ही में उनकी साउथ डायरेक्टर एटली (Atlee) संग फिल्म के नाम और टीजर को रिवील किया गया। इस फिल्म का टाइटल ‘जवान’ (Jawan) है। ये पैन-इंडिया (Pan-India Film) मूवी होगी, जो 2 जून 2023 में रिलीज होगी। इसमें शाहरुख के साथ सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और साउथ ऐक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) भी नजर आएंगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस बीच नयनतारा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं, बल्कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को कास्ट करने की बात चल रही थी, लेकिन उन्होंने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की वजह से खुद को फिल्म से बाहर कर लिया था!
कुछ महीने पहले अफवाह उड़ी थी कि सामंथा को साल 2019 में शाहरुख खान की ‘जवान’ के लिए कॉन्टैक्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था। मिड-डे की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि ऐक्ट्रेस ने इस फिल्म से खुद को बाहर करने का विकल्प इसलिए चुना, क्योंकि उन्होंने पति (अब एक्स-हस्बैंड) नागा चैतन्य के साथ पारिवारिक तरीके से जाने की प्लानिंग बनाई थी।
फैमिली प्लानिंग कर रही थीं सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य
रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा पति (एक्स) नागा के साथ एक परिवार शुरू करने पर विचार कर रही थीं। जिसकी वजह से मेकर्स ने सामंथा के बाद नयनतारा को ये रोल ऑफर किया था।
पिछले साल अलग हो गया कपल
पिछले साल अक्टूबर महीने में सामंथा और नागा ने सेपरेशन की खबर से सभी को चौंका दिया था। कपल के बीच अनबन की खबरें पहले से ही आ रही थीं, जब सामंथा ने पब्लिक प्रोफाइल से ‘अक्किनेनी’ हटा दिया था। दोनों के अलग होने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, एक बार नागा ने कहा था कि ये दोनों की अच्छाई में लिया गया फैसला था। उन्होंने कहा था, ‘वो खुश है। मैं भी खुश हूं। हम दोनों प्रोफेशनली अच्छा कर रहे हैं।’
जल्द फैंस को मिलेगी और ट्रीट
‘जवान’ की बात करें तो इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसके अपडेट्स और फर्स्ट लुक को आने वाले समय में रिवील किया जाएगा। कुछ दिनों पहले शाहरुख ने सान्या मल्होत्रा संग मुंबई के एक हॉस्पिटल में शूटिंग की थी। SRK की एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वो एंबुलेंस चलाते दिखाई दे रहे थे।
सामंथा और नागा चैतन्य के रिश्ते में क्यों आई दरार?
इन फिल्मों में भी आएंगे नजर
शाहरुख खान इस फिल्म के अलावा ‘पठान’ में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। इसके अलावा वो राजकुमार हिरानी के साथ भी ‘डन्की’ फिल्म करने जा रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होगी। राजकुमार और SRK पहली बार साथ काम करेंगे। इसके अलावा सलमान की ‘टाइगर 3’ में शाहरुख का कैमियो भी है। ये भी बताया जा रहा है कि वो रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ का भी हिस्सा होंगे। इसके अलावा आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ में उन्होंने वॉइस ओवर भी किया है।