गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

BSF जवान की बायोपिक फिल्म में काम करेगें सलमान खान

बॉलिवुड स्टार सलमान खान एक नए प्रोजेक्ट को लेकर आने वाले है. वे अब BSF जवान की बायोपिक में काम करते नजर आने वाले है.

BSF जवान की बायोपिक फिल्म में काम करेगें सलमान खान

बॉलिवुड स्टार सलमान खान एक नए प्रोजेक्ट को लेकर आने वाले है. वे अब BSF जवान की बायोपिक में काम करते नजर आने वाले है. अगर हम सलमान खान की अभिनय की बात करे तो दर्शक उनको हर किरदार में बहुत पंसद करते है और वे अपने हर एक किरदार को बखुवी निभाते है. फिर वो चाहे एक्शन हो कॉमेडी या फिर कोई गंभीर किरदार हो.

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में एक बड़े बैनर ने एक्टर को एक बायोपिक फिल्म के लिए अप्रोच किया है. इस फिल्म की कहानी एक बीएसएफ जवान की जिंदगी पर आधारित होगी. कहानी कश्मीर में सेट होगी. मालूम हो कि ये एक भारतीय सैनिक के साहस और प्रेरणा की कहानी है. जिसने 12-14 साल पहले खुद के दम पर मुजाहिद्दीन के आतंकियों का पूरा कैंप तबाह किया था.

imgpsh fullsize anim 37 1


सलमान खान को ये कहानी बहुत पसंद आई है और उन्होंने कहा है कि ये कहानी दर्शको तक पहुंचाना चाहिए. इस फिल्म के लिए सलमान खान ने मंजूरी दे दी है. वहीं दूसरी ओर सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को सिनेमााघरों में रिलीज हो रही है. जिसका निर्देशन अली अब्वास जफर ने किया है. भारत के पोस्टर्स और ट्रेलर पहले से वायरल हैं. मूवी के गाने चार्टबस्टर पर ट्रेंड कर रहे हैं.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →