मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

रोहित शेट्टी के फैसले का सलमान खान ने जताया आभार

सलमान खान की ईद के दिन रिलीज हुई फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है.

रोहित शेट्टी के फैसले का सलमान खान ने जताया आभार

सलमान खान की ईद के दिन रिलीज हुई फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. पिछले कई सालों से ईद पर रिलीज हुई फिल्में सलमान खान के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई हैं. बता दें कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इंशाअल्लाह 2020 में ईद पर रिलीज होगी. इसी दिन अक्षय कुमार की सूर्यवंशी फिल्म को भी रिलीज करने की तैयारी की गई थी.

विज्ञापन


सिल्वर स्क्रीन पर दो बड़े सुपरस्टार्स की दो बड़ी फिल्मों के क्लैश से दोनों ही फिल्मों को नुकसान पहुंचता. जिसके वजह से फिल्म को रिलीज करने की डे़ट को बदलना पड़ा.सलमान खान तो ईद के खिलाड़ी हैं. इसलिए रोहित शेट्टी ने समझौता करते हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला कर लिया है. रोहित शेट्टी के इस फैसले का सलमान खान ने आभार भी जताया है.

imgpsh fullsize anim 10 2


सलमान खान ने ट्विटर पर रोहित शेट्टी के संग अपनी तस्वीरों कोशेयर किया है साथ ही लिखा है कि 'मैंने हमेशा रोहित शेट्टी को अपना छोटा भाई समझा और आज उन्होंने ये साबित कर दिया. सूर्यवंशी सिनेमाघरों में 27 मार्च 2020 को आएगी.''


फिल्ममेकर करण जौहर ने भी सलमान खान और रोहित शेट्टी की तस्वीर साझा कर लिखा है कि'अल्टीमेट खिलाड़ी और ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर 27 मार्च 2020 को सिनेमाहॉल में आ रहे हैं. सलमान खान को स्पेशल थैंक्स और प्यार.'' बताते चले कि इंशाअल्लाह मेगा प्रोजेक्ट है. इस फिल्म मेंसालों बाद संजय लीला भंसाली और सलमान खान साथ आ रहे हैं. इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली है.

यह भी पढ़ें : फिल्म में एक साथ नजर आ सकते है बॉलीवुड के ये दो अभिनेता


वहीं दूसरी और सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ दोनों साथ में नजर आएंगे एक्शन से भरपूर कॉप ड्रामा मूवी में अक्षय कुमार पुलिस अफसर के रोल में होंगे. रोहित शेट्टी की इससे पहले रिलीज हुईं कॉप ड्रामा सिंघम और सिम्बा ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई हैं. अब देखने में दिलचस्प होगा कि फिल्म सूर्यवंशी सिनेमा घरों में कितना धमाल मचाती है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →