1200 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सैफ अली खान: 800 करोड़ का पटौदी पैलेस, दिन में तीन बार घड़ी बदलते हैं h3>
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे चाकू से 6 बार हमला हुआ है। सैफ पर ये हमला उनके मुंबई में खार स्थित घर पर हुआ। देर रात तीन बजे सैफ को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उनके गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है। दो घाव ज्यादा
.
सैफ अली खान एक एक्टर होने के साथ-साथ पटौदी घराने के 10वें नवाब भी हैं। सैफ के पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी जाने-माने क्रिकेटर थे। वे इंडियन क्रिकेट टीम के यंगेस्ट कैप्टन रहे।
सैफ अली खान की कुल संपत्ति करीब 1200 करोड़ रुपए है। सैफ के पास कई आलीशान घर हैं। उनके पास गुरुग्राम में पटौदी पैलेस, बांद्रा में दो आलीशान घर हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में बना उनका पैतृक पटौदी पैलेस सबसे खास है। पटौदी पैलेस की कीमत तकरीबन 800 करोड़ रुपए है। जिसमें राजशाही की झलक साफ दिखती है। पिछले कुछ सालों में उनकी संपत्ति में 70% तक का इजाफा हुआ है।
सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिता की मौत के बाद पटौदी पैलेस नीमराणा होटल्स के पास लीज पर चला गया था। 2014 तक पैलेस को एक लग्जरी प्रॉपर्टी के रूप में ऑपरेट किया गया। जिसके बाद सैफ ने 800 करोड़ रुपए चुकाकर पैलेस को वापस लिया।
बांद्रा में लग्जरी अपार्टमेंट
सैफ और करीना दोनों बेटों के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहते हैं। इस चार मंजिला अपार्टमेंट के हर फ्लोर पर तीन बेड रूम और आलीशान हॉल है। सैफ की दोस्त और फेमस इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी शाह ने इसे डिजाइन किया है। पुराने घर की तरह सैफ के नए घर में भी लाइब्रेरी, आर्ट वर्क, खूबसूरत छत और स्विमिंग पूल है। शाही लुक देने के लिए इस अपार्टमेंट को वाइट और ब्राउन कलर से सजाया गया है। बच्चों के लिए नर्सरी और एक थिएटर स्पेस भी है।
अपार्टमेंट में एक हिस्सा योग और एक्सरसाइज के लिए रखा गया है। जहां सैफ और करीना योग करते हैं।
जहां 11 साल रहे, अब रेंट पर लगाया
सैफ, करीना से शादी करने के बाद बांद्रा के फॉर्च्यून हाइट्स में रह रहे थे। दोनों लगभग 11 साल तक इस घर में रहे, लेकिन दूसरे बेटे जेह के जन्म से ठीक पहले फॉर्च्यून हाइट्स से नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए। जिसके बाद उन्होंने अपने घर को रेंट पर दे दिया। 1500 स्क्वायर फीट के इस अपार्टमेंट को 15 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ 3.5 लाख रुपए मंथली रेंट पर दिया है। 2013 में इस घर की कीमत तकरीबन 50 करोड़ रुपए थी।
सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी शाह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सैफ अपने नए घर में फॉर्च्यून हाउस वाली फीलिंग चाहते थे, इसलिए इसे भी वैसा ही डिजाइन किया गया है।
स्विट्जरलैंड में 33 करोड़ का घर
सैफ के पास दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक स्विट्जरलैंड में भी घर है। यह आलीशान घर बर्फ की ऊंची पहाड़ियों और हरे-भरे मैदान के बीच जन्नत का एहसास दिलाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर की कीमत 33 करोड़ रुपए है।
पटौदी परिवार को स्विट्जरलैंड में वैकेशन मनाना पसंद है।
घर पर बैठे हुए भी 3 बार घड़ी बदल लेता हूं- सैफ
सैफ को बचपन से ही घड़ियों का शौक रहा है। उनको पहली वॉच पिता मंसूर अली खान ने दिया था। सैफ को वॉच से इतना लगाव है कि वे हर प्रोजेक्ट से पहले ऐसी घड़ी खरीदते हैं, जो फिल्म और किरदार के हिसाब से हो। सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कभी-कभी घर पर बैठे-बैठे ही मैं दिन में तीन बार घड़ी बदल लेता हूं।
सैफ को डायमंड भी काफी पसंद है। एंगेजमेंट पर करीना को 5 कैरेट प्लेटिनम बैंड डायमंड रिंग गिफ्ट की थी। जिसकी कीमत 75 लाख रुपए बताई जाती है।
मालदीव में एक रात रुकने के लिए खर्च कर दिए 18 लाख रुपए
सैफ हर साल परिवार के साथ छुट्टियों पर जाते हैं। 2022 में वह करीना और बच्चों के साथ मालदीव गए थे। सैफ यहां सोनेवा फुशी नाम के विला में रुके थे। इस फाइव स्टार विला में एक रात बिताने लिए उन्हें तकरीबन 18 लाख रुपए खर्च करने पड़े।
मालदीव सैफ की वाइफ करीना की फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन है। करीना ने सैफ और बच्चों के साथ 2021 में यहीं अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था।
इसके अलावा सैफ परिवार के साथ यूरोप में भी छुट्टियां मनाते हैं। जुलाई 2023 में पत्नी करीना और बच्चों के साथ इटली गए थे। अपने विदेशी दोस्तों के साथ करीना ने लंच करते हुए तस्वीर भी साझा की थी। सैफ ने यहां एक दिन रुकने के लिए दो लाख रुपए खर्च किए। हाल ही में वह परिवार के साथ समर वैकेशन मनाने ग्रीस गए थे।
सैफ अली खान की पहली पसंद ऑडी R8, कीमत – 2.37 करोड़
सैफ अली खान लग्जरी और तेज रफ्तार कारों के शौकीन हैं। उनके गैराज में कई शानदार कार मौजूद हैं। ऑडी R8 स्पाइडर, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास, रेंज रोवर वोग, लैंड रोवर डिफेंडर, फोर्ड मस्टैंग और जीप रैंगलर जैसी कार उनके गैराज में पार्क हैं।
खुद का ब्रांड खड़ा किया सैफ अली खान का खुद का ऐपरल ब्रांड भी है। उन्होंने 2018 में हाउस ऑफ पटौदी के नाम से एक ब्रांड लॉन्च किया था। यह एक एथनिक वियर फैशनेबल ब्रांड है। जिसे मिंत्रा के साथ मिलकर ऑनलाइन लॉन्च किया गया था। इसमें ड्रेस, फुटवियर और होम डेकोर के 2500-3000 से ज्यादा स्टाइल मौजूद हैं। 2022 में कंपनी ने मुंबई में पहला ऑफलाइन स्टोर खोला था।
———————————–
सैफ अली खान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला:रीढ़ की हड्डी में फंसा था चाकू का टुकड़ा, हाथ-कंधे की भी सर्जरी हुई; एक आरोपी की पहचान