लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टियाँ प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. सतारूढ़ दल भाजपा के चुनाव प्रचार का नया तरीका इस वक़्त चर्चा में है.
कश्मीर के स्थानीय अखबार में छपा एक विज्ञापन इस समय चर्चा बटोर रहा है. खालिद जहागीर जो की भाजपा के उम्मीदवार हैं के चुनाव प्रचार में छपी इस विज्ञप्ति में पूरा का पूरा पेज हरा नजर आ रहा है. यहाँ तक कि इसमें छपा हुआ कमल का फूल भी सफेद नजर आ रहा है. इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी है और उर्दू भाषा में ये भी लिखा गया है कि “झूठ छोड़ें, सच बोलें”
इस विज्ञापन पर उमर अब्दुल्ला ने भी बीजेपी को निशाने पर ले लिया है. उन्होंने लिखा है कि बीजेपी का भगवा रंग कश्मीर में पहुँच कर हरा हो गया. उन्होंने आगे लिखा कि भरोसा नही होता है कि बीजेपी को ऐसा लगता है कि वो लोगो को बेवकफ बना सकती है, जबकि वह खुद को ही मूर्ख बना रही है.

