Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन पर आक्रमण में अब तक कितने रूसी सैनिकों की मौत हुई? मॉस्को ने पहली बार बताई संख्या

150
Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन पर आक्रमण में अब तक कितने रूसी सैनिकों की मौत हुई? मॉस्को ने पहली बार बताई संख्या

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन पर आक्रमण में अब तक कितने रूसी सैनिकों की मौत हुई? मॉस्को ने पहली बार बताई संख्या

मॉस्को: यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia Ukraine War) को सात दिन पूरे हो चुके हैं। अब रूस ने पहली बार बताया है कि इस युद्ध में 498 रूसी सैनिकों की मौत (Russian Soldiers Died in Ukraine) हुई है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब तक उसके 1597 सैनिक घायल भी हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है, जबकि बारी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं, यूक्रेन का दावा है कि उसकी सेना ने 6000 से अधिक रूसी सैनिकों (Russian Soldiers in Ukraine) को मार गिराया है। वहीं, बड़ी संख्या में रूसी सैनिक पकड़े भी गए हैं, जिनमें से कई के वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं। सातवें दिन भी रूस और यूक्रेन की सेनाओं में कीव पर कब्जे को लेकर भीषण जंग जारी रही। इस बीच खबर है कि रूसी सेना अब पूरी ताकत के साथ यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर हमला करने वाली है।

रूस के 498 सैनिकों की मौत
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान में 498 रूसी सैनिक ड्यूटी के दौरान मारे गए। मंत्रालय ने यह भी बताया कि 1597 रूसी सैनिकों को ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग डिग्री की चोटें लगी हैं। रक्षा मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचने की खबरें फर्जी हैं और जानबूझकर कुछ मीडिया संस्थानों के जरिए फैलाई जा रही हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि रूस ने ऑपरेशन में सैन्य संस्थानों के सिपाहियों और कैडेटों का इस्तेमाल करने की खबरें भी झूठी हैं।

Russia Ukraine War Video: हमें चारा बनाया गया, हमने लोगों को मारा…यूक्रेन में पकड़े गए रूसी सैनिकों का सिसकते हुए कबूलनामा!
खारकीव पर रूस का हमला तेज हुआ
रिपोर्ट है कि रूसी सेना ने बुधवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में अपने हमलों को तेज कर दिया है। खारकीव के घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर धुएं के गुबार दिखाई दिये। इस बीच दोनों पक्षों ने कहा कि वे यूरोपी में नये विनाशकारी युद्ध को रोकने के मकसद से वार्ता बहाल करने को तैयार हैं। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के मध्य स्थित एक मुख्य चौराहे और कीव के मुख्य टीवी टॉवर पर बमबारी को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आतंकवादी घटना करार दिया है।

Russia Ukraine War Updates: रूस के पास दुनिया की दूसरी सबसे ताकतवर वायु सेना, फिर यूक्रेन के खिलाफ क्यों नहीं कर रहा इस्तेमाल?
क्रूज मिसाइलें दाग रहा रूस
यूक्रेन की यूएनआईएएन समाचार एजेंसी ने उत्तरी शहर चेरनिहिव के स्वास्थ्य प्रशासन प्रमुख सेरही पिवोवार के हवाले से कहा कि वहां एक अस्पताल पर दो क्रूज मिसाइल दागी गईं। पिवोवार ने कहा कि अस्पताल की मुख्य इमारत को नुकसान पहुंचा है और अधिकारी हताहतों की संख्या पता लगाने में जुटे हैं। अभी इसके अलावा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यूक्रेन की सरकारी आपात सेवा ने कहा कि खारकीव में हमले बुधवार को भी जारी रहे जिनमें चार लोग मारे गये और कई लोग घायल हो गये। एक विस्फोट में पांच मंजिला पुलिस कार्यालय की छत उड़ गयी।

Pro-Russian troops deployed in Donetsk region.

यूक्रेन में रूस के 498 सैनिकों की मौत



Source link