Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन का दावा- रूसी अलगावादियों की गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत, चार घायल

155
Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन का दावा- रूसी अलगावादियों की गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत, चार घायल

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन का दावा- रूसी अलगावादियों की गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत, चार घायल

रूस से चल रहे गतिरोध के बीच यूक्रेन की सेना ने कहा कि शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों की गोलाबारी में दो सैनिक मारे गए और जबकि चार घायल हो गए। यूक्रेनी सेना ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उसने दिन की शुरुआत से अलगाववादियों द्वारा 70 संघर्ष विराम उल्लंघन दर्ज किए हैं।

मालूम हो कि इससे पहले शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी नेताओं ने युद्धग्रस्त क्षेत्र में हिंसा और पश्चिम में इस आशंका के बीच शनिवार को पूर्ण सैन्य लामबंदी का आदेश दिया कि रूस इस संघर्ष का इस्तेमाल हमले के बहाने के रूप में कर सकता है।

यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे तनाव और रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने की आशंका के बीच रूस ने शनिवार से यूक्रेन की सीमा के पास परमाणु बल सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने इस अभ्यास की शुरुआत की और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ मिलकर नियंत्रण केंद्र में बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण प्रक्षेपण को भी परखा। रूस के इस सामरिक युद्धाभ्यास से पश्चिमी देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का मानना है कि रूस हमले का निर्णय ले चुका है और वो परमाणु हमले के विकल्प पर भी विचार कर रहा है।

तमाम तरह के आरोपों और यूक्रेन की सीमा के पास 1.50 लाख सैनिकों, एयर फील्ड और तोपखानों की तैनाती के बाद भी हमले की योजना से इनकार कर रहे रूस ने शनिवार को परमाणु बल सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। यूक्रेन की सीमा के नजदीक शुरू किए गए इस अभ्यास में कई मिसाइलों का परीक्षण किया गया और उनकी मारक क्षमता और सटीकता को भी जांचा गया। इस अभ्यास को खुद राष्ट्रपति पुतिन ने व्यक्तिगत रूप से देखा और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ मिलकर नियंत्रण केंद्र में बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण प्रक्षेपण को भी परखा। इस अभ्यास में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को भी शामिल किया गया है।

घातक हथियार अभ्यास में शामिल

इस परमाणु सैन्य अभ्यास में रूस ने घातक हथियारों को शामिल किया है। परमाणु अभ्यास में हाईटेक हाइपरसोनिक, क्रूज और परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया गया है। वहीं इस अभ्यास में रूस के बमवर्षक विमान टीयू-95 और पनडुब्बी, रूस के जेट, हेलीकॉप्टर, टैंक और पैराट्रूपर्स, पैदल सैनिक बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास में शामिल हैं।

रूस का दावा पहले की थी घोषणा

रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ये परमाणु अभ्यास उसके पहले से चल रहे युद्धाभ्यासों का हिस्सा है, जिसकी रूस ने पहले घोषणा की थी। इस अभ्यास में दक्षिण और काला सागर में तैनात उसकी वायुसेना, मिसाइल बल और सैन्य इकाईयां भी शामिल हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस अभ्यास का उद्देश्य सैन्य तैयारियों, मिसाइलों, परमाणु मिसाइलों की विश्वसनीयता की जांच करना है।

सटीक रहा निशाना

रूस ने कहा कि उसकी सभी मिसाइल अपने परीक्षण पर खरी उतरीं और उन्होंने अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना साधा। उसका कहना है कि रूस का सामरिक अभ्यास अपने दुश्मनों के खिलाफ अपने हथियारों की सटीकता का परीक्षण, रणनीतिक और आक्रमक बलों को परखना है। रूस ने कहा कि उसकी परमाणु क्षमता से लैस लेटेस्ट हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों ने जमीन और समुद्र में अपने टारगेट हिट किए गए। रूस के सैन्य अभ्यास के दायरे में यूक्रेन का तटीय इलाका भी है। इससे यूक्रेन के बंदरगाहों के लिए खतरा बढ़ गया है।

दस दिन चलेगा ये अभ्यास

रूस और बेलारूस ने 10 दिनों का सैन्य अभ्यास शुरू किया है। इस सैन्य अभ्यास की निगरानी खुद व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति पुतिन कर रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें नौसैनिकों को Mi-8 सैन्य हेलीकॉप्टरों में उतरते और विभिन्न सामरिक अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।



Source link