Russia Oil News : यूक्रेन पर हमले से क्या रूस हो जाएगा कंगाल! फ्रांस ने कर दी बड़ी घोषणा

156
Russia Oil News : यूक्रेन पर हमले से क्या रूस हो जाएगा कंगाल! फ्रांस ने कर दी बड़ी घोषणा

Russia Oil News : यूक्रेन पर हमले से क्या रूस हो जाएगा कंगाल! फ्रांस ने कर दी बड़ी घोषणा

ब्रुसेल्स: जब से रूस ने यूक्रेन में घुसकर हमले शुरू किए, उसके खिलाफ धड़ाधड़ प्रतिबंध लगने लगे। अमेरिकी डॉलर में होने वाला उसका तेल का कारोबार घट गया। अपने तेल और गैस की बिक्री के लिए रूस को नए खरीदार नहीं मिल रहे हैं। उसे भारत और चीन से उम्मीदें हैं। सबसे बड़ी बात यह कि रूस ऐसा खरीदार चाहता है जिसके साथ डील में डॉलर या यूरो की जरूरत न हो। इस बीच, फ्रांस से उसे तगड़ा झटका लगा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि वह रूसी गैस की खरीद के लिए रूबल में पेमेंट नहीं करेंगे। Ruble रूस की मुद्रा है।

प्राकृतिक गैस निर्यात के लिए ‘गैर-मित्र’ देशों को अब से केवल रूबल में भुगतान करना होगा। कई पश्चिमी देशों ने रूस की संपत्तियां जब्त करने के अवैध फैसले किए हैं। इन फैसलों ने उनकी मुद्राओं के प्रति शंका पैदा की है और विश्वास को कम किया है। अब यूरोपीय संघ और अमेरिका का हमारे माल की सप्‍लाई के बदले डॉलर, यूरो में भुगतान करने का कोई मतलब नहीं बनता।

व्लादिमीर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति

फ्रांस ने रूस से कहा NO
अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद रूस के लिए जब वैश्विक तेल कारोबार करना मुश्किल होने लगा तो उसने तमाम देशों खासतौर से यूरोप से अपनी मुद्रा में सौदा करने की मांग की। हालांकि फ्रांस से रूस की मांग ठुकरा दी है। पश्चिमी प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ की बैठक के बाद मैक्रों ने कहा, ‘जिस टेक्स्ट पर हस्ताक्षर किए गए हैं वो बिल्कुल स्पष्ट है। रूस की यह मांग उसके अनुरूप नहीं है।’ मैक्रों ने आगे कहा कि यूरोपीय क्षेत्र में जो यूरोपीय कंपनियां गैस खरीदती हैं उन्हें यूरो में काम करना होगा। ऐसे में आज जो मांग हो रही है उसे स्वीकार करना संभव नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि यूरोप में गैस संकट पैदा हो सकता है।
Russia Ukraine War : एनर्जी मार्केट में कितना बड़ा ‘खिलाड़ी’ है रूस? क्या यूक्रेन युद्ध से दुनिया में बदल जाएगा तेल का खेल
रूसी राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि रूस चाहता है कि जो हमारे मित्र देश नहीं हैं उन्हें गैस खरीदने पर भुगतान रूबल में करना चाहिए। फ्रेंच लीडर ने कहा कि उन्हें लगता है कि EU प्रतिबंधों के बाद रूस अब ढकोसला कर रहा है।

Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा ऐलान, जो देश दोस्त नहीं, वो तेल-गैस खरीदने को करें रूबल में भुगतान
गैस के बड़े खरीदार जर्मनी ने भी इस कदम का विरोध किया है। चांसलर Olaf Scholz ने साफ कहा है कि यह कॉन्ट्रैक्ट में नहीं है। दरअसल, रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद यूरोपीय देश रूसी गैस पर निर्भरता कम करने की दिशा में गंभीरता से सोच रहे हैं। कुछ ने आयात में कटौती भी कर दी है। इससे रूस की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

russia news



Source link