RSS ने 52 साल तक नहीं फहराया तिरंगा.. 1 जुलाई से AAP यूपी में शुरू करेगी तिरंगा शाखा, पढ़िए क्या बोले संजय सिंह

311
RSS ने 52 साल तक नहीं फहराया तिरंगा.. 1 जुलाई से AAP यूपी में शुरू करेगी तिरंगा शाखा, पढ़िए क्या बोले संजय सिंह

RSS ने 52 साल तक नहीं फहराया तिरंगा.. 1 जुलाई से AAP यूपी में शुरू करेगी तिरंगा शाखा, पढ़िए क्या बोले संजय सिंह

संदीप तिवारी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सक्रिय हो गई है। यही वजह की अब पूरे प्रदेश में तिरंगा शाखा का आयोजन करेगी। इसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के अंदर छह महीने के अंदर 10 हजार शाखाओं का निर्माण करेंगे। तिरंगा शाखा के लिए पांच प्रमुख आशुतोष सेंगर, जनक प्रसाद, बृजलाल लोधी, संदीप कुमार और अभिषेक सुधीर की घोषणा की है। इसके साथ ही 5 लोगों की कोआर्डिनेशन टीम प्रदेश में तिरंगा शाखाओं का विस्तार करेगी।

संजय सिंह ने कहा कि आरएसएस शाखा से आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा अलग होगी। तिरंगा शाखा में जाति धर्म का भेद नहीं होगा। तिरंगा शाखा में कोई लिंग भेद भी नहीं होगा। महिला पुरुष में भेद नहीं होगा। हम उस तिरंगे को आगे लगाकर देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति और देश के महापुरुषों पर चर्चा करेंगे। आरएसएस की शाखा में तिरंगे का उपयोग नहीं होता।

आरएसएस ने 52 साल तक तिरंगा झण्डा नहीं फहराया : संजय सिंह
52 साल तक उन्होंने तिरंगा झण्डा नहीं फहराया, आर एसएस की शाखा में माताएं बहनें नहीं जाती। आरएसएस का कोई प्रमुख आज तक दलित और पिछड़ा नहीं बना। आरएसएस की शाखा से इस शाखा को मत जोड़ियें तिरंगा शाखा मुख्य रूप से देशभक्तों की शाखा है। वहीं, आशुतोष सेंगर ने कहा कि देश में फैली नफरत को खत्म खत्म करने और भारत को विश्व गुरु बनाने की मुहिम है।

बाबा साहब के जीवन और राष्ट्रीय मुद्दे पर होगी चर्चा
संजय सिंह ने कहा कि 10 मिनट का एक वीडियो बाबा साहब के जीवन से जुड़ा हुआ उस शाखा में दिखाया जाएगा। 20 मिनट तक बाबा साहब के जीवन के बारे में चर्चा होगी। संजय सिंह ने कहा कि बाकी 30 मिनट में राष्ट्रीय मुद्दों पर राज्य के मुद्दों पर स्थानीय मुद्दों पर क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। रचनात्मक कार्यों में गोमती सफाई अभियान, गंगा नदी का अभियान, वृक्षारोपण, क्षेत्र में श्रमदान, कहीं गंदगी है तो उसकी सफाई का कार्य, नगर में गांव में शहीद के स्थल पर कोई स्मारक बना है उसकी देखरेख और सफाई का अभियान। ब्लड डोनेशन जैसा पवित्र कार्य राष्ट्रीय कर्तव्य मानते हुए करेंगे। लोगों के जीवन बचाने की भूमिका में तिरंगा शाखाएं मददगार साबित होंगी।

इस नंबर के जरिए शाखा से जुड़े
संजय सिंह ने तिरंगा शाखा से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 8805328805 की घोषणा की इस नम्बर पर डायल करने से तिरंगा शाखा से जुड़ने के लिए क्या अपनी भूमिका रख सकते हैं चार सवाल आएंगे। यही व्हाट्सएप नम्बर है जब आप जय हिंद लिखेंगे तो जवाब में वेबसाइट का लिंक आएगा उस पर आप जो भी जानकारी देना चाहते हैं वो ऑपशन भर सकते हैं। उन्होंने तिरंगा शाखा की वेबसाइट और लोगो को लॉन्च किया है।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News