RR vs MI Live Score IPL 2022: कुमार कार्तिकेय सिंह ने संजू सैमसन को आउट कर झटका आईपीएल का पहला विकेट rr vs mi live score update ipl 2022 rajasthan royals vs mumbai indians match update in hindi

145
RR vs MI Live Score IPL 2022: कुमार कार्तिकेय सिंह ने संजू सैमसन को आउट कर झटका आईपीएल का पहला विकेट rr vs mi live score update ipl 2022 rajasthan royals vs mumbai indians match update in hindi

RR vs MI Live Score IPL 2022: कुमार कार्तिकेय सिंह ने संजू सैमसन को आउट कर झटका आईपीएल का पहला विकेट rr vs mi live score update ipl 2022 rajasthan royals vs mumbai indians match update in hindi

RR vs MI Live Score IPL 2022: संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कुमार कार्तिकेय सिंह मुंबई के लिए डेब्यू करेंगे, उनको जयदेव उनादकट की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस की जगह टिम डेविड को जगह मिली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (w), रोहित शर्मा (c), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन

Sat, 30 Apr 2022 08:10 PM

RR vs MI Live 2022: सैमसन ने 7वें ओवर में लगाए 2 छक्के

पारी का 7वां ओवर लेकर आए ऋतिक के ओवर में सैमसन ने दो छक्के लगाए, मगर अगला ओवर लेकर आए कुमार कार्तिकेय सिंह की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह आउट हो गए। सैमसन ने बनाए 16 रन।

Sat, 30 Apr 2022 08:07 PM

RR vs MI Live 2022

पहले 6 ओवर का खेल खत्म हो गया है और राजस्थान ने पडिक्कल के विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए। बटलर के साथ संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।

Sat, 30 Apr 2022 08:01 PM

RR vs MI Live Score IPL 2022: बटलर के हेलमेट पर लगी गेंद

की पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए रिले मैरेडिथ की पांचवी गेंद बटलर के हेलमेट पर जाकर लगी। इस गेंद की गति लगभग 140 kmh के आस-पास की थी। फिजियो मैदान पर उतर चुके हैं और कुछ देर के लिए खेल रोक दिया गया है।

 

Sat, 30 Apr 2022 07:57 PM

RR vs MI Live score 2022: पडिक्कल हुए आउट

पारी का 5वां ओवर लेकर आए ऋतिक शौकीन की दूसरी ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए पडिक्कल 15 के निजी स्कोर पर लॉन्ग ऑफ पर पोलार्ड को कैच थमा बैठे। इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर बटलर ने दो चौके भी लगाए। ऋतिक ने पडिक्कल का विकेट लेने के साथ इस ओवर में खर्च किए 11 रन।

Sat, 30 Apr 2022 07:51 PM

RR vs MI Live score 2022: जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर से 7 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने एक नो बॉल भी डाली मगर बटलर इसका फायदा नहीं उठा पाए। 4 ओवर के बाद राजस्थान 26 रन।

Sat, 30 Apr 2022 07:44 PM

RR vs MI Live score 2022: पडिक्कल ने लगाई चौकों की हैट्रिक

पारी का तीसरा ओवर लेकर आए डेनियल सैम्स के ओवर में पडिक्कल ने चौकों की हैट्रिक लगाई। चौथी गेंद पर टिम डेविड ने फाइन लेग की दिशा में उनका कैच भी छोड़ा। 3 ओवर के बाद राजस्थान 19 रन।

Sat, 30 Apr 2022 07:41 PM

RR vs MI Live score 2022: जोस बटलर ने जड़ा पारी का पहला चौका

पारी का दूसरा ओवर लेकर आए बुमराह की चौथी गेंद पर बटलर ने फाइन लेग की दिशा में चार रन बटोरे। इस ओवर से बुमराह ने और कोई रन खर्च नहीं किया। 2 ओवर के बाद आरआर 7 रन। बटलर 6 और पडिक्कल 1 रन बनाकर क्रीज पर।

Sat, 30 Apr 2022 07:34 PM

RR vs MI Live score 2022: बटलर और पडिक्कल की जोड़ी मैदान पर

जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी मैदान पर उतर गई है। डेनियल सैम्स ने पहले ओवर से तीन रन खर्च किए।

Sat, 30 Apr 2022 07:08 PM

RR vs MI Live score 2022: कुमार कार्तिकेय करेंगे डेब्यू

कुमार कार्तिकेय मुंबई इंडियंस के लिए आज डेब्यू करेंगे। जयदेव उनादकट की जगह उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

Sat, 30 Apr 2022 06:48 PM

RR vs MI Live score 2022: 7 बजे होगा टॉस

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा, वहीं यह मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Sat, 30 Apr 2022 06:16 PM

RR vs MI Live score 2022: राजस्थान रॉयल्स में एक बदलाव की उम्मीद

डेरिल मिशेल पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 गेंदों पर 16 रन बना पाए थे। वह अच्छे टच में नहीं दिख रहे थे। ऐसे में राजस्थान उनकी जगह जेम्स नीशम को मौका दे सकते हैं।

Sat, 30 Apr 2022 05:45 PM

RR vs MI Live score 2022: क्या ईशान किशन होंगे आज बाहर?

मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को इस साल 15.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। शुरुआती कुछ मैचों में तो ईशान के बल्ले से रन निकले थे, मगर पिछले कुछ मैचों से वह फॉर्म से जूझते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में टीम के कोच महेला जयवर्धने ने भी टीम में बदलाव की बात कही थी। हो सकता है आज टीम ईशान किशन को आराम दे सकती है।

Sat, 30 Apr 2022 05:41 PM

RR vs MI Live score 2022: बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 35वें जन्मदिन पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे। फॉर्म में वापसी करने के साथ उनकी नजरें इस खास दिन पर टीम को पहला मैच जीताने पर भी होगी।

Sat, 30 Apr 2022 05:18 PM

RR vs MI Live score 2022: मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में लगातार 8 हार झेलकर 10वें पायदान पर मौजूद मुंबई इंडियंस का आज सामना संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स से है। आरआर की टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। वह 8 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।



Source link