RR vs LSG Live Score: गौतम ने एक ओवर में झटके दो विकेट, डुसेन लौटे पवेलियन Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Score IPL 2022 RR vs LSG Match 20 Today Match Live Cricket Score Hindi Commentary Online

180
RR vs LSG Live Score: गौतम ने एक ओवर में झटके दो विकेट, डुसेन लौटे पवेलियन Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Score IPL 2022 RR vs LSG Match 20 Today Match Live Cricket Score Hindi Commentary Online

RR vs LSG Live Score: गौतम ने एक ओवर में झटके दो विकेट, डुसेन लौटे पवेलियन Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Score IPL 2022 RR vs LSG Match 20 Today Match Live Cricket Score Hindi Commentary Online

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Score : राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 14 ओवर में 87 रन बना लिए हैं। 

राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवा दिए हैं। जोस बटलर 13 रन और कप्तान संजू सैमसन 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पडिकल ने 29 गेंद में 29 रन बनाए। कृष्णप्पा गौतम ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने डुसेन और पडिकल को आउट किया। 

लखनऊ की टीम ने दो बदलाव करते हुए एविन लुईस और एंड्रयू टाय की जगह मार्कस स्टोइनिस और दुष्मांता चमीरा को टीम में शामिल किया है। राजस्थान ने भी दो बदलाव किये है। टीम ने नवदीप सैनी और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर  कुलदीप सेन और रासी वान डेर डुसेन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि तालिका में लखनऊ चौथे और राजस्थान पांचवें स्थान पर मौजूद है। राजस्थान तीन में से दो मैच जीत चुका है जबकि लखनऊ ने चार में से तीन मैच जीते हैं। 

Sun, 10 Apr 2022 08:52 PM

IPL 2022 RR vs LSG

अश्विन और हेटमायर के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 गेंद में 24 रन की साझेदारी हो चुकी है। अश्विन 14 गेंद में 9 रन और हेटमायर 20 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Sun, 10 Apr 2022 08:49 PM

IPL Score

क्रुणाल पांड्या ने शिमरोन हेटमायर का कैच छोड़ दिया है। हेटमायर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान ने 14 ओवर में 4 विकेट खोकर 87 रन बना लिए हैं। 

Sun, 10 Apr 2022 08:39 PM

RR vs LSG

कृष्णप्पा गौतम नेे अपने दूसरे ओवर में 10 रन दिए। पहली पांच गेंदों पर सिर्फ चार रन बने, लेकिन आखिरी गेंद पर हेटमायर ने छक्का लगाकर ओवर महंगा कर दिया। राजस्थान ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं।

Sun, 10 Apr 2022 08:30 PM

RR vs LSG Live Cricket Score

कृष्णप्पा गौतम ने अपने पहले ही ओवर में पडिकल और डुसेन का विकेट झटककर राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया है। पडिकल 29 रन और डुसेन 4 रन बनाकर आउट हुए। 

 

Sun, 10 Apr 2022 08:25 PM

IPL 2022 Live Score

राजस्थान रॉयल्स ने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल का विकेट भी खो दिया है। पडिकल ने 29 गेंद में 29 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए। कृष्णप्पा गौतम ने पडिकल को पवेलियन भेजा। 

Sun, 10 Apr 2022 08:21 PM

RR vs LSG Live Score

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 12 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए। जेसन होल्डर ने सैमसन को आउट किया। 

Sun, 10 Apr 2022 08:13 PM

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants

जोस बटलर के आउट होने के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। राजस्थान ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन लखनऊ के गेंदबाज काफी कसी हुई गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। 

Sun, 10 Apr 2022 08:05 PM

IPL 2022 RR vs LSG: पावरप्ले में राजस्थान का स्कोर 44/1 (6)

राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की है। लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने पिछले दो ओवरों में राजस्थान के बल्लेबाजों का रन बनाने का मौका नहीं दिया है।  इस बीच जोस बटलर अपना विकेट गंवा बैठे। राजस्थान ने पावरप्ले में 6 ओवर में1 विकेट खोकर 44 रन बनाए। 

Sun, 10 Apr 2022 08:01 PM

IPL live Score जोस बटलर हुए आउट

आवेश ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को बोल्ड आउट कर दिया है। बटलर 11 गेंद में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पडिकल और बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी हुई। 

Sun, 10 Apr 2022 07:58 PM

RR vs LSG

चमीरा ने 5वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। राजस्थान ने 5 ओवर में 42 रन बनाए हैं। 

Sun, 10 Apr 2022 07:52 PM

RR vs LSG Live Cricket Score

केएल राहुल ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए रवि बिश्नोई को गेंद थमाई। लेकिन पडिकल ने लगातार गेंदों पर दो चौके लगाकर महंगा ओवर बना दिया है। हालांकि ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच लेने का मौका बना था। लेकिन बिश्नोई उसे पकड़ नहीं सके। 

Sun, 10 Apr 2022 07:47 PM

IPL 2022 Live Score

बटलर और पडिकल ने राजस्थान को अच्छी शुरुआत दिलाई है। शुरुआती तीन ओवरों में टीम ने 27 रन बना लिए हैं। 

Sun, 10 Apr 2022 07:42 PM

RR vs LSG Live Score

जेसन होल्डर के ओवर में शुरुआती 4 गेंदों पर कोई रन नहीं बना। लेकिन जोस बटलर ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। राजस्थान ने दो ओवर में 19 रन बना लिए हैं। 

Sun, 10 Apr 2022 07:36 PM

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants

जोस बटलर और देवदत्त पडिकल ने राजस्थान के लिए पारी की शुरुआत की है। दुश्मंता चमीरा के पहले ओवर में 11 रन बने। हालांकि उन्होंने देवदत्त को लगभग आउट कर दिया था, लेकिन थर्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। 

Sun, 10 Apr 2022 07:22 PM

RR vs LSG Match

लखनऊ की टीम में दो बदलाव हुआ है। एविन लुईस की जगह मार्कस स्टायनिश और टाई की जगह चमीरा खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान की टीम भी दो बदलाव के साथ उतरी है। नवदीप सैनी की जगह कुलदीप सेन आए हैं और यशस्वी जायसवाल की जगह रस्सी वैन डेर डूसन को मौका दिया गया है। 

Sun, 10 Apr 2022 07:11 PM

IPL 2022 RR vs LSG: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

टीमें:

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, रस्सी वैन डेर डूसन, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, कुलदीप सेन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल


लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान

Sun, 10 Apr 2022 07:06 PM

RR vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें दो-दो बदलाव के साथ उतरी हैं। 

Sun, 10 Apr 2022 06:48 PM

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants

अब से कुछ देर में राजस्थान और लखनऊ के बीच मैच का टॉस किया जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। 

Sun, 10 Apr 2022 06:38 PM

RR vs LSG Match

राजस्थान रॉयल्स पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी। लखनऊ की टीम पहला मैच हारने के बाद लगातार तीन जीत हासिल कर चुकी है। ऐसे में राजस्थान को संभल कर खेलना होगा। 

Sun, 10 Apr 2022 06:24 PM

IPL 2022 RR vs LSG

आईपीएल 2022 का 20वां लीग मैच राजस्थान और लखनऊ की टीम के बीच मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में 7 बजे टॉस किया जाएगा। 

 

Sun, 10 Apr 2022 06:09 PM

RR vs LSG Live Score

राजस्थान के बल्लेबाज जॉस बटलर ने अब तक इस सीजन में सर्वाधिक 205 रन बनाए हैं। टी20 विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन शानदार था और उन्होंने अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक 269 रन बनाए थे। इस मैच में बटलर को लखनऊ की टीम जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेगी। 

 

Sun, 10 Apr 2022 05:38 PM

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल के लिए वानखेड़े स्टेडियम काफी लकी रहा है। संजू ने 12 आईपीएल मैचों में 147.68 की स्ट्राइक रेट से 415 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीज़न की शुरुआत भी 55 और 30 के स्कोर के साथ की है। इस सीजन युजवेंद्र चहल शानदार रहे हैं और तीन मैचों में सिर्फ 5.25 की इकॉनमी से रन देते हुए सात विकेट लिए हैं। वानखेड़े में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है और उन्होंने यहां पर नौ विकेट लिए हैं।

 

Sun, 10 Apr 2022 05:15 PM

RR vs LSG: राजस्थान और लखनऊ के बीच होगा मैच

रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। शाम 7 बजे इस मैच का टॉस होगा। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 



Source link