‘RPSF का रेलवे ही नहीं, नक्सल क्षेत्र में भी कमान’: बेगूसराय पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक, बटालियन के नवनिर्मित मुख्यालय का किया उद्घाटन – Begusarai News

2
‘RPSF का रेलवे ही नहीं, नक्सल क्षेत्र में भी कमान’:  बेगूसराय पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक, बटालियन के नवनिर्मित मुख्यालय का किया उद्घाटन – Begusarai News

‘RPSF का रेलवे ही नहीं, नक्सल क्षेत्र में भी कमान’: बेगूसराय पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक, बटालियन के नवनिर्मित मुख्यालय का किया उद्घाटन – Begusarai News

कार्यक्रम को संबोधित करते महानिदेशक मनोज यादव

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक मनोज यादव ने कहा है कि रेलवे पुलिस विशेष सुरक्षा बल (RPSF) रेलवे का महत्वपूर्ण अंग है। इसमें हमारी 15 बटालियन है, जिसमें एक महिला बटालियन और एक कमांडो बटालियन शामिल है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र, कश्मीर घाटी या ऐसे रा

.

उन्होंने कहा कि RPSF अनुशासिनिक और सुप्रक्षित पुलिस बल है, इसलिए उनकी डिमांड बहुत अधिक है। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 70 कंपनियां लगाई थी। सभी कंपनियों ने बगैर कोई शिकायत के अपने कार्य का निर्वहन किया। यह एक सशस्त्र बल है, इनका कल्याण और प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। यहां जो नवनिर्मित कैंपस का उद्घाटन हुआ है, वह मिल का पत्थर साबित होगा।

मुख्यालय का उद्घाटन करते महानिदेशक

वानों के रहने के लिए आधुनिक बैरेक बनाए गए

कहा कि जवानों के रहने के लिए आधुनिक बैरेक बनाए गए हैं। भोजन के लिए अच्छी व्यवस्था, अधिकारी के लिए विश्राम कक्ष, बेहतर कार्यालय, अच्छा परेड ग्राउंड बनाया गया है। इस कैंपस की अभी शुरुआत है, यहां अच्छा खेलने की सुविधा और परेड ग्राउंड का भी निर्माण होना है। यहां की पूरी टीम धन्यवाद के पात्र हैं। 7000 से अधिक पौधा कैंपस में लगाए गए हैं‌। इससे हम लोग सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण में भी अपना योगदान दे सकेंगे।

इस समय जो भर्ती चल रही है, उसके लिए इस वर्ष भर्ती परीक्षा हुई थी, जिसमें 4500 से अधिक सिपाही और 250 से अधिक सब इंस्पेक्टर की भर्ती करने जा रहे हैं। आज ही लखनऊ में सब इंस्पेक्टर की भर्ती की लिखित और मेडिकल परीक्षा शुरू हो गई है, जो 2 जुलाई तक चलेगी। सिपाहियों भर्ती के लिखित परीक्षा का रिजल्ट तीन-चार दिन पहले निकला है। आगे जाकर सितंबर के महीने में इनका फिजिकल और मेडिकल परीक्षा होगी।

परेड का निरीक्षण।

नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र में बन रहा रेलवे लाइन

कहा कि भर्ती चल रही है, इसके साथ ही हम प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं कि आने वाले समय में जिस तरह आइटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ की सामूहिक भर्ती होती है, उसी तरह हो। इससे कैंडिडेट का बहुत भला होता है। पहले केंद्रीय सुरक्षा बल में अलग-अलग भर्ती के लिए अलग फॉर्म भरना पड़ता था, अलग-अलग परीक्षा देनी पड़ती थी। अब होता है कि एक बार ही परीक्षा देते हैं। इसी तरह से इसमें भी करने का प्रयास प्रस्ताव है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत सरकार के गृह मंत्री का ऐलान है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का उन्मूलन करना है। नक्सलवाद के उन्मूलन के बाद विकास की धारा को आगे ले जाना होगा। मुझे गर्व है कि छत्तीसगढ़ में दो महत्वपूर्ण रेलवे लाइन बन रही है, जो खदान और आम लोगों की सुविधा के लिए बन रही है। यह नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्र में बन रहा है। 2 वर्ष पहले वहां आरपीएसएफ की नियुक्ति हुई तो चार गुनी गति से काम हुई।

वहां जो ठेकेदार और मजदूर काम कर रहे थे उन्हें सुरक्षा दिया भरोसा दिलाया कि नक्सली हमला नहीं होगा।

उद्घाटन और पौधरोपण के बाद परिसर का भ्रमण किया

इस दौरान रेलवे सुरक्षा विशेष बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, हाजीपुर जोन के सभी मंडल और मुख्यालय के सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य उपस्थिति थे।

महानिदेशक मनोज यादव आज बरौनी के गढ़हारा में रेलवे सुरक्षा विशेष बल 11वीं बटालियन के नवनिर्मित मुख्यालय का उद्घाटन करने आए थे। महानिदेशक विशेष ट्रेन से बरौनी जंक्शन पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से आरपीएसएफ बटालियन पहुंचे। यहां उद्घाटन और पौधरोपण के बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि 2006 में गढ़हरा में 11वीं आरपीएएफ बटालियन मुख्यालय की स्थापना हुई थी। इसके 19 साल बाद 11वीं आरपीएसएफ बटालियन मुख्यालय का उद्घाटन हुआ है। आरपीएसएफ मुख्यालय के निर्माण में रेलवे ने करीब 50 करोड़ रुपए खर्च किया है। दूसरे फेज में जल्द ही इस कैंपस को स्वीमिंग पुल, ऑडिटोरियम, कम्प्यूटर रेंज आदि अत्याधुनिक सुविधा से लैस किया जाएगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News