RPSC ने जारी किया 17 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, 25 हजार पद भर्ती जानिए कब होगी कौन सी परीक्षा h3>
Rpsc Exam: भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के लिए बदनाम राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है। इसमें अगले छह माह में होने वाली 17 परीक्षाओं की पूरी सूची जारी की गई है। कैलेंडर में एएनएम से लेकर जेईएन तक की परीक्षा का विवरण है। विधानसभा चुनाव से पहले बजट में जितनी भर्ती घोषणाएं की गई हैं उन सभी पदों पर भर्ती निकाल दी गई है। करीब 25 हजार पद इन परीक्षाओं के माध्यम से भरे जाएंगे।
सबसे पहली परीक्षा 9 सितंबर को होगी
आरपीएससी की पहली परीक्षा 9 सितंबर को होगी। इसमें सूचना सहायक के पद पर 2730 भर्ती निकाली जाएगी। इसके बाद जूनियर एकाउंटेंट, हेल्थ डिपार्टमेंट में संविदा पर एएनएम, जीएनएम पद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में हॉस्टल सुप्रीडेंट, जूनियर इंजीनीयर, प्लाटून कमांडर, सिंचाई विभाग में जिलेदार पद, आंगनबाड़ी में पर्यवेक्षक, महिला अधिकारिता विभाग में सुपरवाइजर सहित कई भर्ती परीक्षा होगी। सबसे अंतिम भर्ती परीक्षा पटवारी पद के लिए होगी। इस पद पर करीब 5378 भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़ें : सदस्य कटारा ही निकला पेपर लीक मास्टरमाइंड
कब होगी किसकी परीक्षा
परीक्षा का नाम-दिनांक
- सूचना सहायक भर्ती-9 सितम्बर 2023
- जूनियर अकाउंटेंट एवं राजस्व लेखाकर-17 सितम्बर 2023
- संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता-24 सितम्बर 2023 (सुबह)
- संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती-24 सितम्बर 2023 (शाम)
- संगणक सीधी भर्ती- 14 अक्टूबर (सुबह शिफ्ट)
- पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता)-14 अक्टूबर (शाम)
- कृषि पर्यवेक्षक-21 अक्टूबर (सुबह)
- सुपरवाईजर (महिला अधिकारिता विभाग)-21 अक्टूबर (शाम )
इनकी तिथि घोषित होना है बाकी
- उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा दिसंबर 2023
- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सैकण्ड दिसंबर 2023
- पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती दिसंबर 2023
- कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती जनवरी 2024
- प्लाटून कमाण्डर सीधी भर्ती जनवरी 2024
- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड थर्ड फरवरी 2024
- जूनियर असिस्टेंट सीधी भर्ती फरवरी 2024
- पटवारी भर्ती फरवरी 2024
- जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती फरवरी 2024