शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड अपने नाम किया, बतौर ओपनर दर्ज किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम के बेहतरीन क्रिकटर रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड आपने नाम कर लिया है।

रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड अपने नाम किया, बतौर ओपनर दर्ज किया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम के बेहतरीन क्रिकटर रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड आपने नाम कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस फॉर्मेट रोहित शर्मा बतौर ओपनर सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने यह ख़िताब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में आपने नाम किया।

विज्ञापन

यह ख़िताब भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा के लिए जितनी खुशी और गर्व की बात, उनके इस ख़िताब को पाने से देश भी काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। राजकोट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने 18वां रन बनाते ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर 7000 के पार ऋणों की संख्या पहुंचा दी।

28ooio

ऐसा करके रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीकाई टीम के पूर्व ओपनर हाशिम अमला और भारत के बेहतरीन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

अगर बात की रिकॉर्ड की तो क्रिकेट के दिग्गज खिलाडी सचिन तेंदुलकर ने 160 पारियों में ओपनिंग करते हुए वनडे क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए थे। वही हाशिम अमला ने ये कमाल 147 पारियों में किया था। रोहित शर्मा ने 137वीं पारी में ओपनिंग करते हुए 7000 रन पूरे किए हैं।

यह भी पढ़ें : ICC द्वारा इस अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर कोहली भी हैरान

2013 से लगातार रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे है। रोहित शर्मा दुनिया के इकलोते बल्लेबाज है, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 3 दोहरे शतक लगाए है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →