गुरूवार, 17 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल

R.G. कर डॉक्टर केस: TMC नेता निर्मल घोष की गिरफ़्तारी पर बंगाल में सियासी घमासान

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है। मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक…

R.G. कर डॉक्टर केस: TMC नेता निर्मल घोष की गिरफ़्तारी पर बंगाल में सियासी घमासान
(फोटो: IANS)

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है। मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक निर्मल घोष की गिरफ़्तारी के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, जहाँ एक ओर TMC नेताओं ने न्याय प्रक्रिया पर भरोसा जताया है, वहीं भाजपा ने इसे बहुत देर से उठाया गया कदम बताते हुए तत्कालीन ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

TMC ने किया जांच का समर्थन

गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों को सज़ा देने की बात कही। लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने घटना को 'बेहद दुखद' बताते हुए कहा, “यह मामला एक ऐसी डॉक्टर से जुड़ा था, जिसके साथ उसके कार्यस्थल पर गंभीर अपराध हुआ। मामले की जांच सही तरीके से होनी चाहिए और जो भी दोषी है, उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए।”

इसी तरह, एनसीपीसीआर सांसद सायोनी घोष ने कहा कि अगर कोई संदेह के घेरे में है तो उसकी जांच होनी ही चाहिए। उन्होंने कहा, “आरजी कर घटना के बाद से ही जनता की प्रमुख मांग रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी मांग के अनुरूप सरकार ने कदम उठाए हैं और पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है।”

देरी से हुई कार्रवाई: भाजपा

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने इस गिरफ़्तारी को लेकर पूर्ववर्ती राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा विधायक प्रसेनजीत बाग ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा, “निर्मल घोष की गिरफ्तारी बहुत पहले हो जानी चाहिए थी और कार्रवाई में काफी देरी हुई है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने आरजी कर मामले से जुड़ी कई बातों को छिपाने की कोशिश की।” विधायक के अनुसार, अब कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं और जांच आगे बढ़ने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री की भूमिका की भी पड़ताल हो सकती है।

इस सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच TMC सांसद डोला सेन ने अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा, “साजिश, झूठ, अन्याय या किसी तरह का राजनीतिक अभियान अंतिम सत्य नहीं होता। हमारी पार्टी सत्य, न्याय, संविधान और भारत की जनता की ताकत में विश्वास करती है।”

इनपुट: IANS

N

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क

News4Social पश्चिम बंगाल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से पश्चिम बंगाल से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →