RCB vs MI Live Score: आरसीबी की आंधी में उड़ी मुंबई, 79 रन पर खोया 6ठां विकेट Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Live Score IPL 2022 RCB vs MI Match 18 Today Match Live Cricket Score Hindi Commentary Online

252
RCB vs MI Live Score: आरसीबी की आंधी में उड़ी मुंबई, 79 रन पर खोया 6ठां विकेट Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Live Score IPL 2022 RCB vs MI Match 18 Today Match Live Cricket Score Hindi Commentary Online

RCB vs MI Live Score: आरसीबी की आंधी में उड़ी मुंबई, 79 रन पर खोया 6ठां विकेट Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Live Score IPL 2022 RCB vs MI Match 18 Today Match Live Cricket Score Hindi Commentary Online

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Live Score IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 18वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। फाफ डु प्लेसिस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। रदरफर्ड की जगह टीम में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है, वहीं मुंबई की ओर से जयदेव उनादकट और रमनदीप सिंह डेब्यू करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम यहां अपने पिछले दो मुकाबले जीतकर पहुंची है, वहीं मुंबई की टीम अभी तक प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता नहीं खोल पाई है। आरसीबी की सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मगर इस टीम ने पिछले दो मुकाबलों के जरिए जोरदार वापसी की है। पंजाब के हाथों हार का सामना करने के बाद आरसीबी ने कोलकाता और राजस्थान को मात दी। वहीं बात मुंबई इंडियंस की करें तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात दी है। आरसीबी की नजरें आज जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी, वहीं मुंबई सीजन 15 का पहला मैच जीतना चाहेगी।

Sat, 09 Apr 2022 08:42 PM

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians LIVE Score

मोहम्मद सिराज से हुई मिस फील्ड, 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार ने शानदार ड्राइव लगाकर चौका बटोरा। लगातार दो ओवर में यह सूर्यकुमार का दूसरा चौका है। 13 ओवर के बाद मुंबई 5 विकेट के नुकसान पर 77 रन। सूर्यकुमार 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

Sat, 09 Apr 2022 08:38 PM

IPL 2022 Today match Live Score

12वें ओवर में आकाश दीप की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कवर्स की दिशा में चौका लगाया। जब तक सूर्यकुमार खड़े हैं तब तक मुंबई की बड़े स्कोर तक पहुंचने की उम्मीदें कायम है। वहीं आरसीबी की नजरें मुंबई को जल्दी से जल्दी समेटने पर होगी।

Sat, 09 Apr 2022 08:30 PM

Bangalore vs Mumbai LIVE Score

वानिंदु हसरंगा ने किरोन पोलार्ड को पहली ही गेंद पर LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिया। इसी के साथ मुंबई ने अपना 5वां विकेट खो दिया है। 50 रन पर अपना पहला विकेट खोने वाली मुंबई का स्कोर अब 62/5 है। आरसीबी ने जोरदार वापसी की है।

Sat, 09 Apr 2022 08:25 PM

RCB vs MI LIve Score

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका ग्लेन मैक्सवेल ने तिलक वर्मा को रन आउट करके दिया। एक रन चुराने के प्रयास में यह युवा खिलाड़ी अपना विकेट गंवा बैठा। अभी इसकी कोई जरूरत नहीं थी। 10 ओवर के बाद मुंबई 4 विकेट के नुकसान पर 62 रन।

Sat, 09 Apr 2022 08:22 PM

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians LIVE Score

आकाश दीप ने ईशान किशन के रूप में मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया है। वह 26 रन बनाकर आउट हुए। तेज तर्रार शुरुआत मिलने के बाद मुंबई इंडियंस लड़खड़ाती हुई दिख रही है। पावरप्ले में मुंबई का स्कोर 49 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर था, मगर अगले चार ओवर में 13 रन के अंतर टीम ने तीन विकेट खो दिए हैं।

Sat, 09 Apr 2022 08:15 PM

IPL 2022 Today match Live Score

वानिंदु हसरंगा ने 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रेविस को 8 के निजी स्कोर पर LBW आउट कर आरसीबी को दूसरी सफलता दिलाई है। 60 के स्कोर पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा है। 

Sat, 09 Apr 2022 08:11 PM

Bangalore vs Mumbai LIVE Score

अर्शदीप ने 8वें ओवर से दिए 7 रन। आरसीबी को यहां से कुछ ऐसी ही कसी हुई गेंदबाजी की दरकार है। ईशान किशन 24 और ब्रेविस 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

Sat, 09 Apr 2022 08:06 PM

RCB vs MI LIve Score

हर्षल पटेल का सफल ओवर समाप्त, रोहित शर्मा के विकेट के साथ दिए मात्र दो रन। 7 ओवर के बाद मुंबई 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन।

Sat, 09 Apr 2022 08:03 PM

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians LIVE Score

7वें ओवर की दूसरी स्लोअर गेंद पर हर्षल पटेल ने रोहित शर्मा को अपने जाल में फंसाया और कॉट एंड बोल्ड आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित 15 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं।

Sat, 09 Apr 2022 08:01 PM

IPL 2022 Today match Live Score

मुंबई इंडियंस के 50 रन हुए पूरे। 7वां ओवर लेकर आए हर्षल पटेल की पहली गेंद पर एक रन लेकर ईशान किशन ने मुंबई का अर्धशतक पूरा किया। 

Sat, 09 Apr 2022 07:59 PM

Bangalore vs Mumbai LIVE Score

पहले 6 ओवर का खेल मुंबई इंडियंस के नाम रहा। रोहित शर्मा ने 26 और ईशान किशन ने 22 रन बनाकर टीम को तेज तर्रार शुरुआत दी। पावरप्ले में मुंबई ने बिना विकेट खोए 49 रन बना लिए हैं।

Sat, 09 Apr 2022 07:55 PM

RCB vs MI LIve Score

मुंबई इंडियंस की तेज तर्रार शुरुआत, 5 ओवर में ठोके 42 रन। किशन 21 और रोहित 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। आकाश दीप डालेंगे पावरप्ले का आखिरी ओवर।

Sat, 09 Apr 2022 07:47 PM

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians LIVE Score

रोहित शर्मा ने जड़ा पारी का पहला छक्का। चौथा ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज की तीसरी गेंद पर रोहित ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा में लंबा छक्का लगाया। रोहित अब 10 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Sat, 09 Apr 2022 07:44 PM

IPL 2022 Today match Live Score

मुंबई के लिए तीसरा ओवर अच्छा रहा और ईशान किशन और रोहित शर्मा ने 7 रन बटोरे। तीन ओवर के बाद मुंबई 13 बिना किसी नुकसान के।

Sat, 09 Apr 2022 07:42 PM

Bangalore vs Mumbai LIVE Score

रोहित के बाद ईशान किशन ने भी खोले अपने हाथ। तीसरा ओवर लेकर आए डेविड विल्ली की दूसरी गेंद पर डीप मिड विकेट की दिशा में उन्होंने चार रन बटोरे। किशन अब 8 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

Sat, 09 Apr 2022 07:40 PM

RCB vs MI LIve Score

रोहित शर्मा ने लगाया पारी का पहला चौका। दूसरा ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज की 5वीं गेंद पर उन्होंने सामने की तरफ शॉट लगाकर 4 रन बटोरे। सिराज के ओवर से आए 5 रन। दो ओवर के बाद मुंबई 5/0

Sat, 09 Apr 2022 07:34 PM

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians LIVE Score

आरसीबी की शानदार शुरुआत। डेविड विल्ली ने पहले ओवरसे दिए मात्र एक रन।

Sat, 09 Apr 2022 07:29 PM

IPL 2022 Today match Live Score

मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन मैदान पर उतर चुके हैं। गेंदबाजी की शुरुआत डेविड विल्ली करेंगे।

Sat, 09 Apr 2022 07:17 PM

Bangalore vs Mumbai LIVE Score

रोहित शर्मा ने कहा – हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। विकेट को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा विकेट और अच्छी होती जाएगी। हमें टूर्नामेंट में अब तक जितना किया है, उससे थोड़ा अधिक खुद को आजमाने और लागू करने की जरूरत है। सभी गेम बड़े गेम हैं। जब आप अपना पहला गेम खेलते हैं तो आप कुछ लय हासिल करने की कोशिश करते हैं। आज रात पहली जीत अच्छी होगी। सूर्यकुमार यादव एक गुणवत्ता वाला खिलाड़ी है, वह निश्चित रूप से हमारे बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करता है। हम उनसे और पूरी बल्लेबाजी लाइनअप से यही उम्मीद करते हैं। दो बदलाव: मिल्स की जगह उनादकट आए। सैम के लिए रमनदीप आए।

Sat, 09 Apr 2022 07:12 PM

RCB vs MI LIve Score

फाफ डु प्लेसी ने टॉस के दौरान कहा – हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। इस मैदान पर हमारा पहला मैच है और हम नहीं जानते की पिच कैसा बर्ताव करेगी। मगर आईपीएल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ट्रेंट है उम्मीद है दूसरी पारी के दौरान ओस पड़ेगी और हम उसका फायदा उठाएंगे। टीम में सिर्फ एक बदलाव है मैक्सवेल रदरफर्ड की जगह आए हैं। दिनेश कार्तिक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हमने उन्हें जो स्पष्टता और भूमिका दी है, उससे उम्मीद है कि उन्हें निरंतरता मिलेगी।

Sat, 09 Apr 2022 07:07 PM

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians LIVE

आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ग्लेन मैक्सवेल की हुई टीम में एंट्री।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (wk), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, बासिल थंपी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (c), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (wk), डेविड विली, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

 

Sat, 09 Apr 2022 06:55 PM

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians LIVE

दीपदास गुप्ता की पिच रिपोर्ट – यहां की पिच ने हमेशा तेज गेंदबाजों की मदद की है, आज की पिच में भी घास दिख रही है। मगर यह दोधारी तलवार साबित हो सकती है। पहले बल्लेबाजी करना शायद इतना बुरा विचार न हो।

Sat, 09 Apr 2022 06:43 PM

IPL 2022 Today match Live Score

आरसीबी और मुंबई की टीमें ग्राउंड पर पहुंच गई है। 7 बजे टॉस होगा।

Sat, 09 Apr 2022 06:27 PM

Bangalore vs Mumbai LIVE

पुणे के इस मैदान पर अभी तक तीन मुकाबले खेले गए हैं जिसमें दो बार वह टीम जीती है जिसने पहले बल्लेबाजी की वहीं एक बार चेज करने वाले टीम ने जीत दर्ज की है। ऐसे में रोहित शर्मा और फाफ डु प्लेसिस टॉस जीतकर क्या फैसला लेते हैं ये देखने वाली बात होगी।

Sat, 09 Apr 2022 06:18 PM

RCB vs MI LIve

आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 अंकों के साथ 5वें पायदान पर हैं, वहीं मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर है।

Sat, 09 Apr 2022 05:54 PM

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians LIVE

हर्षल पटेल पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खूब चमके थे। इस टीम के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लेने के साथ 5 विकेट हॉल भी लिया था। मुंबई के खिलाफ हर्षल ने 18 विकेट चटकाए हैं।

Sat, 09 Apr 2022 05:46 PM

IPL 2022 Today match Live

आरसीबी बनाम एमआई मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर हर किसी की नजरें रहेगी। रोहित ने बैंगलोर के खिलाफ 29 मैचों में 759 रन बनाए हैं, वहीं कोहली के नाम मुंबई के खिलाफ 31 मैचों में 779 दर्ज है।

Sat, 09 Apr 2022 05:40 PM

Bangalore vs Mumbai LIVE

RCB vs MI मुकाबले की धाकड़ फैंटेसी टीम

विकेट कीपर – दिनेश कार्तिक, ईसान किशन

बल्लेबाज – रोहित शर्मा (vc), विराट कोहली (c), ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यकुमार यादव

ऑलराउंडर – वानिंदु हसरंगा, डेवाल्ड ब्रेविस

गेंदबाज – हर्षल पटेल, टायमल मिल्स, मुर्गन अश्विन

Sat, 09 Apr 2022 05:22 PM

RCB vs MI LIve

बात आरसीबी बनाम एमआई हेड टू हेड मुकाबलों की करें तो मुंबई का बैंगलोर पर दबदबा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 29 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस ने 17 तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 मैच जीते हैं।

Sat, 09 Apr 2022 05:19 PM

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians LIVE

आरसीबी बनाम एमआई संभावित प्लेइंग XI

आरसीबी – फाफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज

मुंबई – रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स और जयदेव उनादकट

 



Source link