RCB vs DC फैंटेसी-11: दिल्ली के मिचेल स्टार्क सीजन के टॉप-5 विकेट टेकर्स में शामिल

24
RCB vs DC फैंटेसी-11:  दिल्ली के मिचेल स्टार्क सीजन के टॉप-5 विकेट टेकर्स में शामिल

RCB vs DC फैंटेसी-11: दिल्ली के मिचेल स्टार्क सीजन के टॉप-5 विकेट टेकर्स में शामिल

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन का 24वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विकेटकीपर विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा और केएल राहुल को चुन सकते हैं।

  • जितेश शर्मा: इस सीजन में 4 IPL मैच खेले हैं। 3 पारियों में 184.78 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बना चुके हैं। 8 चौके और 6 छक्के मार चुके हैं।
  • केएल राहुल : दिल्ली के टॉप स्कोरर हैं। 2 मैचों की 2 पारियों में 164.28 के स्ट्राइक रेट से 72 रन बना चुके हैं, इनमें एक फिफ्टी भी शामिल है।

बैटर्स बैटर्स के रूप में फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार को चुना जा सकता है।

  • फिल सॉल्ट: बेंगलुरु से ओपन कर रहे हैं। 4 मैचों में एक फिफ्टी के सहारे 106 रन बना चुके हैं। 170.96 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। 16 चौके और 6 छक्के लगाए।
  • विराट कोहली : बेंगलुरु के टॉप स्कोरर हैं। 4 मैचों में 143.85 की स्ट्राइक रेट से 164 रन बना चुके हैं। इनमें 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ फिफ्टी बनाई थी।
  • रजत पाटीदार: 4 मैचों में 175 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बना चुके हैं। इनमें दो फिफ्टी शामिल रही। पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ फिफ्टी बनाई थी।

ऑलराउंडर्स ऑलराउंडर्स के रुप में क्रुणाल पंड्या, आशुतोष शर्मा और अक्षर पटेल को चुना जा सकता है।

  • क्रुणाल पंड्या: पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ 4 विकेट झटके थे। अब तक 7 विकेट ले चुके हैं। मिडिल ऑर्डर में बैटिंग भी कर सकते हैं।
  • आशुतोष शर्मा : 2 मैचों में 209.37 की स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए हैं, इनमें एक फिफ्टी भी शामिल हैं। फिनिशर्स की भूमिका निभा सकते हैं।
  • अक्षर पटेल : बैटिंग और बॉलिंग दोनों करते हैं। 172 के स्ट्राइक रेट से 43 रन बना चुके हैं। स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

बॉलर्स गेंदबाजों के तौर पर मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार को चुना जा सकता है।

  • मिचेल स्टार्क : 3 मैचों में 9 विकेट चटकाए चुके हैं। दिल्ली के टॉप विकेटटेकर हैं। हर 8वीं बॉल पर विकेट ले रहे हैं।
  • जोश हेजलवुड : बेंगलुरु के टॉप विकेटटेकर हैं। 4 मैचों में 8 विकेट चटका चुके हैं। 7.76 की इकोनॉमी से बॉलिंग करते हैं।
  • ​​​​​​​भुवनेश्वर कुमार​​​​​​​ : स्विंग कराने में माहिर हैं। बेंगलुरु की पिच पर फायदा मिल सकता है। अब तक 3 विकेट लिए हैं।

कप्तान किसे चुने? रजत पाटीदार को कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि केएल राहुल को वाइस कैप्टन चुन सकते हैं।