RCA अकादमी ग्राउंड में शराब परोसने का आरोप: एडहॉक कमेटी ने खेल परिषद को लिखा लेटर, मोहित यादव ने की कार्रवाई की मांग – Jaipur News

0
RCA अकादमी ग्राउंड में शराब परोसने का आरोप:  एडहॉक कमेटी ने खेल परिषद को लिखा लेटर, मोहित यादव ने की कार्रवाई की मांग – Jaipur News

RCA अकादमी ग्राउंड में शराब परोसने का आरोप: एडहॉक कमेटी ने खेल परिषद को लिखा लेटर, मोहित यादव ने की कार्रवाई की मांग – Jaipur News


राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) और राजस्थान राज्य खेल परिषद (RSSC) के बीच एक नया विवाद सामने आया है। RCA की एडहॉक कमेटी ने राजस्थान राज्य खेल परिषद को पत्र लिखकर RCA अकादमी ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शराब और बीयर परोसे जाने पर गंभीर आपत्ति जताई है। एडहॉक कमेटी ने इसे खेल परिसर की गरिमा और नियमों के खिलाफ बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है। RCA एडहॉक कमेटी के संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव की ओर से राजस्थान राज्य खेल परिषद के सचिव को भेजे गए पत्र (लेटर) में कहा गया है कि खेल परिषद ने 9 जून से 11 जून 2026 तक आयोजित होने वाले KPL सीजन के लिए RCA अकादमी ग्राउंड एक निजी आयोजनकर्ता को उपलब्ध कराया है। कार्यक्रम के दौरान शराब परोसने का आरोप डॉ. मोहित जसवंत यादव के अनुसार, 10 जून को कार्यक्रम के दौरान यह देखा गया कि आयोजनकर्ता ग्राउंड परिसर के भीतर शराब और बीयर परोस रहे थे। RCA ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि स्टेडियम और खेल परिसरों के भीतर इस प्रकार की गतिविधियाँ पूरी तरह प्रतिबंधित हैं और खेल सुविधाओं के उपयोग से जुड़े नियमों और मानकों के विपरीत हैं। एडहॉक कमेटी का कहना है कि खेल परिसरों का उपयोग खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों के लिए किया जाता है। ऐसे में वहाँ शराब परोसे जाने जैसी गतिविधियाँ खेल संस्कृति और अनुशासन के खिलाफ हैं। RCA ने जताई छवि खराब होने की चिंता लेटर में कहा- संबंधित ग्राउंड का रखरखाव राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में खेल परिसर में प्रतिबंधित गतिविधियां संचालित होती हैं। तो इससे न केवल राजस्थान राज्य खेल परिषद बल्कि RCA की छवि और प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। एडहॉक कमेटी ने कहा कि खेल स्थल के भीतर शराब परोसने जैसी गतिविधियों की अनुमति दिए जाने से खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों के बीच गलत संदेश जाता है और खेल के वातावरण की पवित्रता प्रभावित होती है। तत्काल कार्रवाई की मांग RCA ने राजस्थान राज्य खेल परिषद से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। लेटर में कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि खेल परिसरों में भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां न हों और कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान सभी निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन किया जाए। एडहॉक कमेटी ने खेल परिषद से अपेक्षा जताई है कि वह मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि खेल स्थलों की गरिमा और अनुशासन बरकरार रखा जा सके। KPL आयोजन को लेकर बढ़ा विवाद KPL सीजन के दौरान सामने आए इस विवाद ने राजस्थान के खेल और क्रिकेट जगत में चर्चा तेज कर दी है। अब सभी की निगाहें राजस्थान राज्य खेल परिषद की प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं। ऐसे में अगर आरोप सही पाए जाते हैं। तो आयोजनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की संभावना भी बन सकती है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News