बुधवार, 29 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

अब भोजपुरी में नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनायेंगे रविकिशन

भाजपा के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार ने कहा है कि वो भोजपुरी में भी नरेंद्र मोदी के उपर एक फिल्म बनायेंगे जिससे कि इस…

अब भोजपुरी में नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनायेंगे रविकिशन

भाजपा के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार ने कहा है कि वो भोजपुरी में भी नरेंद्र मोदी के उपर एक फिल्म बनायेंगे जिससे कि इस बोली-भाषा को बोलने वाले लोग भी उनके जीवन के बारे में जान सकें. उन्होंने आगे भी बताया कि चुनाव के बाद वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वामी विवेकानंद के जीवन पर भोजपुरी फिल्म बनाने पर काम शुरू कर देंगे.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वामी विवेकानंद के उपर फिल्म बनाने के बारे में सोच रहा हूँ, ये दोनों ही मुझे बेहद प्रभावित करते हैं. आगे उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने का मतलब सिनेमा से कट जाना नही है, यहीं गोरखपुर में स्टूडियो का निर्माण किया जाएगा और फिल्मो की शूटिंग होगी.

ravi kishan PM modi

उन्होंने आगे कहा कि वे नरेंद्र मोदी से भी ख़ासे प्रभावित हैं, 2014 में जब मोदी जी ने शौचालय की बात की, ऐसा पहली बार मैंने देखा है कि किसी प्रधानमन्त्री की सोच ऐसी भी हो सकती है. उन्होंने बताया कि उनके दिमाग में भोजपुरी सिनेमा को लेकर बहुत सी योजनायें है.

हालांकि उन्होंने विवेक ओबराय अभिनीत आने वाली फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं की. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के कारण चुनाव आयोग ने इस फिल्म को ठंढे बस्ते में डाल दिया, और अब उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव बाद ही इसकी रिलीज़ संभव हो पाएगी.  

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →