आज दिनांक 10 सितम्बर 2020 गुरुवार- आश्विन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मध्यरात्रि 3-34 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिथि शुरू हॉग- रोहिणी नक्षत्र दोपहर 1-39 बजे तक रहेगा फिर मर्गशिरा नक्षत्र शुरू होगा- वज्र योग शाम 6-37 बजे तक रहेगा- बालव करण दोपहर 2-55 बजे तक रहेगा- चंद्रमा वृषभ राशी में मध्यरात्रि 2-38 बजे तक रहेगा फिर मिथुन राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2-08 बजे से 3-41 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-10 बजे से 12-59 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-22 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-48 बजे होगा-
आज कालाष्टमी है- जीवित पुत्रिका व्रत- रोहिणी व्रत- अष्टमी रोहिणी व्रत और महालक्ष्मी व्रत पूर्ण होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन शुभ है धनदायक है | कार्यो में सफलता मिलेगी | परिवार में आनंद जैसा माहोल रहेगा | कुछ अच्छे मेहमान घर पर आयेगे | आपको किसी नए स्थान पर घुमने का अवसर मिल सकता है | अच्छा दिन तब होता है जब कोई शुभसमाचार मिले तो वो आज मिलने के योग है |
वृषभ- आपके लिए दिन अच्छा सफलता प्रदान करने वाला है | आपसी पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा और जल्दी ही कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता है | आपके मित्र और रिश्तेदार आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे और आज आप यात्रा का आनंद भी उठा सकते है |
मिथुन- आपके लिए खर्चीला दिन है आर्थिक समस्या को आप इतना महत्व न दे की वह सेहत पर असर डाले क्युकी कल से ही आपके अच्छे दिन शुरू हो जायेगे जो बाकी के पुरे सप्ताह अच्छा लाभ देंगे | आज तकरार से और अहंकार से बचे बड़े बोल से कोई आहात हो ऐसा व्यवहार न करे |
कर्क- आपके लिए कोई खास लाभ वाला काम जैसे इंतज़ार कर रहा है | आज आपको थोड़े परिश्रम से अच्छा मुनाफा होगा | व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ मिलेगा | नए काम की शुरुवात कर सकते है | आपक किसी बड़े और समृद्ध व्यक्ति का साथ सहयोग मिलने की पूरी सम्भावना है |
सिंह- आपके लिए आज का दिन ठीक है वैसे तो आपकी मेहनत में कभी कोई कमी नहीं रहती लेकिन आपके लिए आज ये सोचने वाली बात होगी की कैसे कुछ बदलाव करके लाभ को बढ़ाया जाए और वैसे भी दो दिन परिवर्तन का समय रहेगा तो काफी बदलाव आपको देखने को मिलेगे |
कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है कोई तो ऐसा काम आपके पास हो जो आप काफी समय से सोच रहे थे मगर शुरू नहीं कर रहे थे या अटका हुआ था तो आज आप उसको शुरू करे जल्दी ही पूरा भी होगा और लाभ मिलेगा | धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी | नए काम की शुरुवात होने के संकेत है |
तुला- आपके लिए मिलाजुला दिन है | अगर अभी कोई नया काम करना है तो प्लानिंग शुरू कर दे क्युकी कुछ दिन आगे अच्छे ही रहने वाले है | लापरवाही से काम बिगड़ सकता है लेकिन आपको परिवार का साथ मिलने से काम बन जायेगे
वृश्चिक- आपके लिए दिन अच्छा है शुभ है | नए काम पर आपको ध्यान केन्द्रित करना पड़ेगा | कुछ अच्छे लोगो से मुलाक़ात संभव है | अविवाहित के लिए अब सम्बन्ध तय होने का वक्त है आज से शुरुवात करे बात आगे बढाए | विवाहित लोगो को शारीरिक सुख मिलेगा |
धनु- आपके लिए आज का दिन बहुत तो नहीं लेकिन फिर भी अच्छा रहेगा | शरीरिक श्रम से थकावट हो सकती है या कोई ऋण परेशानी का कारन बन सकता है | थोडा अपने काम में ध्यान दे तो आगे आने वाले सप्ताह में आपको बहुत लाभ मिलेगा |
मकर- आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है | विधार्थियों को सफलता मिलेगी | संतान सुख प्राप्ति के योग है निसंतान लोग आज अपना इलाज शुरू करे जल्दी सफलता मिलेगी | व्यापर में नौकरी में कुछ बढ़ोतरी होने वाली है | यात्रा के योग बने हुए है |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन थोडा कलेश्कारी और चिंता बढाने वाले है हालाँकि थोडा सा संतोष और सावधानी रखने से दिन साधारण रूप से बीत सकता है | किसी से बहस में न उलझे और आज किसी के बिच बचाव में भी न पड़े तो अच्छा होगा |
मीन- आपके लिए आज का दिन शुभ है सफलता आपके पास आने वाली है आपको किसी नए प्रस्ताव से लाभ मिलेगा | आपके दिमाग में भी नए नए आइडिया आयेगे उस पर चाहो तो आज अमल कर सकते है | पारिवारिक माहोल भी आपके लिए अच्छा रहेगा |
यह भी पढ़ें :वट वृक्ष (बरगद) किन आयुर्वेदिक गुणों से लैस