Ranpanchami 2024: 3 मिनट में एक साथ उड़ेगा 500 किलो गुलाल, गेर में शामिल होंगे सीएम | Ranpanchami 2024: 500 kg gulal will fly together in 3 minutes | News 4 Social

6
Ranpanchami 2024: 3 मिनट में एक साथ उड़ेगा 500 किलो गुलाल, गेर में शामिल होंगे सीएम | Ranpanchami 2024: 500 kg gulal will fly together in 3 minutes | News 4 Social

Ranpanchami 2024: 3 मिनट में एक साथ उड़ेगा 500 किलो गुलाल, गेर में शामिल होंगे सीएम | Ranpanchami 2024: 500 kg gulal will fly together in 3 minutes | News 4 Social

अमृतकाल में दादा-दादी उड़ाएंगे रंग-गुलाल

शेखर गिरी ने बताया, हमारी गेर 75 वर्ष पूरे करने जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी हम कई आर्कषण लेकर आएंगे। डीजे, बैंड, ढोलक और फाग गीतों की प्रस्तुति तो होगी ही, साथ में अनारकली नृत्य के लिए बाहर से कलाकार आएंगे। दादा-दादी की कठपुतलियां लोगों को रंगते हुए नजर आएंगी।

मशीन से तीन मिनट में उड़ेगा 500 किलो गुलाल

अभिमन्यू मिश्रा ने बताया, 5 डीजे के अलावा भजन गायक फाग गीतों की प्रस्तुति देते हुए चलेंगे। इस बार हम तीन मिनट में 500 किलो गुलाल उड़ाने वाली मशीन गेर में शामिल करने जा रहे हैं, वहीं दो कम्प्रेशर मशीन लगाकर बड़े पाइप से भी रंग उड़ाएंगे। रंगभरे टैंकर से पानी की बोछार हर किसी को रंगते हुए चलेगी।

रंगों के बीच मथुरा के कलाकारों की प्रस्तुति

संस्था सृजन अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल ने बताया, पिछले साल संतरंगी मिसाइल आर्कषण का केंद्र रही थी। इस बार भी कुछ नया किया जाएगा। अभी जो योजना बनी है, उसके तहत बाहर के स्टूडेंट को गाडि़यों में सवार किया जाएगा। मथुरा की टोली ट्राले पर प्रस्तुति देती चलेगी। बड़ी संख्या में टैंकर शामिल होंगे।

रंगों के साथ सामाजिक संदेश भी देंगे

राजपाल जोशी ने बताया, हर बार हमारी गेर में बैंड-बाजे, डीजे और भजन मंडलियां होती हैं। ट्राॅले पर कलाकार प्रस्तुति देते हुए चलते हैं। इस बार राम भजन भी सुनाई देंगे। सामाजिक संदेश भी शामिल किया जाएगा। 400 युवा यातायात नियमों की सीख देते हुए केसरिया हेलमेट पहनकर चलेंगे।

राधा कृष्ण फागयात्रा में रामलला के दर्शन

हिंद रक्षक संगठन पिछले 27 वर्ष से राधा-कृष्ण फाग यात्रा निकाल रहा है। इस वर्ष अयोध्या में बने राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई जाएगी, जिसमे रामलला विराजित होंगे। यात्रा में टेसू के फूलों का ही प्रयोग किया जाएगा। एक रथ में भगवान कृष्ण के रूप में सवार युवक रंग उड़ाते चलेंगे। यात्रा के आगे भगवा ध्वज वाहिनी रहेगी।

रंगपंचमी की गेर में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, महापौर का निमंत्रण किया स्वीकार

रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर व फाग यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। संकल्प पत्र में आए सुझाव को देने भोपाल पहुंचे महापौर ने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया तो उन्होंने कहा कि गेर इंदौर ही नहीं, मप्र की शान है, मैं जरूर आऊंगा। इंदौर की परंपरा का कारवां निकलने को तैयार है, जो गोराकुंड चौराहे से खजूरी बाजार, राजबाड़ा, सराफा और सीतलामाता बाजार में रंगों की छटा बिखेरेगा। सतरंगी आसमान को देखने महिला, बच्चों सहित हजारों परिवार आते हैं। हुरियारों में विदेशी मेहमान भी कुछ वर्षों से आमद दर्ज करा रहे हैं।

गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव भोपाल पहुंचे, जहां लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार संकल्प पत्र उन्हें सौंपा। बाद में भार्गव ने उन्हें 30 मार्च को रंगपंचमी के आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने आने की सहमति दी। भार्गव ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी आमंत्रित किया था, लेकिन वे दो अप्रेल को खजुराहो लोकसभा से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस वजह से उन्होंने आने में असमर्थता जाहिर की।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News