Rani Chatterjee
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने अपना दर्द बयां किया है. एक्ट्रेस ने बाता कि वे सभी के बीच रह कर भी अकेला महसूस करती हैं.
नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद हसीन एक्ट्रेस में से एक रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने सभी को हिला दिया है. फैंस सोच रहे हैं कि रानी ने ऐसा पोस्ट क्यों किया है. खलबली मचाने वाले इस पोस्ट में रानी चटर्जी ने अपने दिल की बात जाहिर की है.
रानी महसूस करती हैं अकेलापन
एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में जानकारी दी है कि वो सबके साथ रहते हुए भी अकेलापन महसूस करती हैं. रानी (Rani Chatterjee) ने पोस्ट कर लिखा, ‘सबके पास रहती हूं साथ रहती हूं पर खुद को अकेले पाती हूं.’ इसके साथ उन्होंने अपनी एक मोनोक्रोम फोटो भी पोस्ट की हैं. इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘मैम आप खुद को इतना अकेला क्यों समझती हैं, प्लीज रिप्लाई.’
रानी ने पोस्ट की बेहद खूबसूरत फोटो
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत फोटो पोस्ट की है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने वन लाइफ बेबी, लाइफ और अलोन जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है. इस फोटो में रानी चटर्जी कुर्सी पर बैठे हुए कुछ सोचती हुई नजर आ रही हैं. रानी की इस फोटो पर फैंस कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं.
इस फिल्म में आएंगे नजर
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार टीवी के फेमस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ (Khatron Ke Khiladi 10), वेब सीरीज ‘मस्तराम’ (Mastram) और ‘छोटकी ठकुराइन’ (Chotki Thakurain) में नजर आईं थी. इसके अलावा रानी चटर्जी के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वे जल्द ही ‘लेडी सिंघम’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में रानी के साथ बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे.

