सोमवार, 17 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
देश

रांची: परीक्षा में धांधली के खिलाफ़ अनशन कर रहे छात्रों की CM सोरेन से भावुक अपील, 'हम आपके ही बच्चे हैं'

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी है। इस बीच, अनशन पर बैठे दो छात्र नेताओं देवेंद्र नाथ महतो और उम्मे हबीबा ने अस्पताल से मुख्यमंत्री…

रांची: परीक्षा में धांधली के खिलाफ़ अनशन कर रहे छात्रों की CM सोरेन से भावुक अपील, 'हम आपके ही बच्चे हैं'
(फोटो: IANS)

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी है। इस बीच, अनशन पर बैठे दो छात्र नेताओं देवेंद्र नाथ महतो और उम्मे हबीबा ने अस्पताल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भावुक अपील की है। दोनों ने मुख्यमंत्री से छात्रों की मांगों पर ध्यान देने और बातचीत के ज़रिए समाधान निकालने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहा यह सत्याग्रह गुरुवार देर शाम हुई भारी बारिश के बावजूद जारी रहा और सैकड़ों छात्र मौके पर डटे रहे। अनशनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का अनशन शुक्रवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया। कुछ दिन पहले विधानसभा घेराव के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्होंने अस्पताल में भी अपना अनशन नहीं तोड़ा है।

अस्पताल से छात्रों की आवाज़

देवेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल से मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी, छात्रों की बात सुनिए। उनके साथ बैठिए, उनकी समस्याओं को समझिए और जल्द समाधान की पहल कीजिए।” उन्होंने यह भी कहा कि “मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए।” देवेंद्र ने स्पष्ट किया कि यह केवल उनका व्यक्तिगत संघर्ष नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य का सवाल है और मांगें पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा।

वहीं, सदर अस्पताल में ही भर्ती एक अन्य अनशनकारी छात्रा उम्मे हबीबा ने भी एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने भावुक अपील में कहा, “हम बेहद तकलीफ में हैं। हम सभी आपके ही बच्चे हैं। हमारी बातें सुनिए। हमें यकीन है कि आप बातचीत करेंगे तो हमारी समस्याओं का हल निकल आएगा।” हबीबा की तबीयत मंगलवार को बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →