Rakesh Mishra का गाना ‘पुदिना’ दे रहा गर्मियों में ठंडक, धूम मचा रहा है VIDEO

143
Rakesh Mishra का गाना ‘पुदिना’ दे रहा गर्मियों में ठंडक, धूम मचा रहा है VIDEO


नई दिल्ली: चैत का महीना है और गरमी चरम पर है. ऐसे में भोजपुरी वायरल स्‍टार राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) का ‘पुदिना’ (Pudina) भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में खूब ठंडक बढ़ा रहा है. यकीन नहीं आता तो आप भी देख लीजिये! यह राकेश मिश्रा का नया गाना (Rakesh Mishra New Song) है, जो आज वेब म्‍यूजिक से रिलीज हुआ है. गाने को एक बार फिर से लोगों ने खूब प्‍यार दिया है. अब तक इस गाने को लगभग 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

सिक्‍योरिटी गार्ड बने राकेश मिश्रा

गाने के वीडियो में राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra) एक सिक्‍योरिटी गार्ड की भूमिका में नजर आये हैं, जिनकी पत्‍नी घर में रहती है और भरी गर्मी में पुदिना की चटनी पीस रही होती है. देखिए ये VIDEO…

पति पत्नी की नोकझोंक

इस पुदीने की चटनी वाली बात को लेकर पत्नी राकेश मिश्रा से शिकायत लगाती है कि गर्मी में पुदिना पीसने में बहुत दिक्‍कत होती है. इस गाने में इसी मुद्दे पर पति–पत्नी के बीच का सार्थक संवाद है. जो दर्शकों और श्रोताओं को खूब पसंद भी आ रहा है. 

तृषाकर मधु संग जमी केमिस्ट्री

गाना ‘पुदिना’ को राकेश मिश्रा ने शिल्‍पी राज के साथ मिलकर गाया है. इसमें ‘राजा तनी जाई न बहरिया’ फेम एक्‍ट्रेस तृषाकर मधु भी नजर आ रही हैं, जिनके साथ राकेश मिश्रा की केमेस्‍ट्री खूब पसंद की गई है. उसके बाद दोनों ने साथ में कई गाने भी किये. राकेश मिश्रा के इस गाने के लिरिक्‍स एक बार फिर से पवन पांडेय ने लिखे हैं. म्‍यूजिक डायरेक्‍टर शंकर सिंह हैं. वीडियो डायरेक्‍टर पंकज सोनी हैं.  

चैत स्पेशल सॉन्ग 

गाने को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गाना चैत स्‍पेशल है. इस कोरोना काल में हम अपने ऑडियंस को घरों में बोर नहीं होने देंगे. अभी तक उनकी पसंद से गाने लेकर आते रहे हैं और आगे भी कई गाने हम लेकर आ रहे हैं. ताकि घरों में बैठ कर लोग हमारे गानों से अपनी बोरियत को दूर करें और कोरोना के चपेट में आने से बचें.

इसे भी पढ़ें: Ahsaas Channa ने कभी शाहरुख का बेटा बनकर क्यूटनेस से जीता था दिल, अब हैं इतनी गॉर्जियस

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें





Source link