Rajasthan Weather News-बदल रहा मौसम का मिजाज, गर्मी का असर हो रहा तेज | Weather News# Weather update#rajasthan Weather# | Patrika News

20
Rajasthan Weather News-बदल रहा मौसम का मिजाज, गर्मी का असर हो रहा तेज | Weather News# Weather update#rajasthan Weather# | Patrika News

Rajasthan Weather News-बदल रहा मौसम का मिजाज, गर्मी का असर हो रहा तेज | Weather News# Weather update#rajasthan Weather# | News 4 Social


जयपुरPublished: Feb 17, 2023 07:54:41 pm

जयपुर समेत पूरे राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। गर्मी का असर तेज होने लगा है और दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ रहा है। कई जिलों का दिन का पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है।

Rajasthan Weather News-बदल रहा मौसम का मिजाज, गर्मी का असर हो रहा तेज

Rajasthan Weather News-बदल रहा मौसम का मिजाज, गर्मी का असर हो रहा तेज

जयपुर समेत पूरे राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। गर्मी का असर तेज होने लगा है और दिन के साथ रात का पारा भी बढ़ रहा है। कई जिलों का दिन का पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हो रहा है। चित्तौडगढ़़, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, चूरू, डूंगरपुर और जालौर का दिन का पारा 34.0 डिग्री से अधिक रहा। सबसे अधिक दिन का पारा जालौर का 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान डूंगरपुर का 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आगामी दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में एक एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बना है। इससे मौसम में परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। अगले पांच दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में इजाफा होगा। हालांकि 21-22 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। उत्तरी हवाओं के असर से एक बार फिर तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी जयपुर में शुक्रवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 33.2…… 15.5
भीलवाड़ा 32.6……… 9.8
वनस्थली…………………14.0
अलवर 29.2…….. 12.6
जयपुर 32.0…….. 15.5
पिलानी 31.5…………. 16.9
सीकर 31.0………… 12.0
कोटा 32.4……….. 16.0
बूंदी 29.9……………………13.8
चित्तौडगढ़़ 34.8…………. 10.8
डबोक 32.6………….. 10.2
बाड़मेर 37.6…………… 15.9
जैसलमेर 35.5…………. 15.0
जोधपुर 36.5………. 13.5
फलौदी 36.2
बीकानेर 36.8…………… 18.0
चूरू 34.4……….. 12.2
श्रीगंगानगर 30.2……….. 13.5
धौलपुर 30.5
टोंक 32.4…………. 15.9
अंता 31.3………… 10.5
डूंगरपुर 35.0…….. 20.3
संगरिया 27.7………. 10.7
जालौर 37.7………. 12.0
सिरोही 32.6
फतेहपुर ………………… 10.6
करौली 29.9…….. 10.7

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News