Rajasthan Elections 2023 : डूंगरपुर के सागवाड़ा में प्रियंका गांधी का भाजपा पर कटाक्ष, जानें बड़ी बातें | Rajasthan Elections 2023 Priyanka Gandhi sarcasm on BJP in Sagwada Dungarpur know big things | News 4 Social

14
Rajasthan Elections 2023 : डूंगरपुर के सागवाड़ा में प्रियंका गांधी का भाजपा पर कटाक्ष, जानें बड़ी बातें | Rajasthan Elections 2023 Priyanka Gandhi sarcasm on BJP in Sagwada Dungarpur know big things | News 4 Social

Rajasthan Elections 2023 : डूंगरपुर के सागवाड़ा में प्रियंका गांधी का भाजपा पर कटाक्ष, जानें बड़ी बातें | Rajasthan Elections 2023 Priyanka Gandhi sarcasm on BJP in Sagwada Dungarpur know big things | News 4 Social

Priyanka Gandhi Sarcasm on BJP in Sagwada : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने डूंगरपुर के सागवाड़ा में चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर हमला किया। सागवाड़ा चुनावी सभा में प्रियंका गांधी की बड़ी बातें जानें।

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार पूरे जोरों पर है। राजस्थान के सर्दी के मौसम में राजनीतिक गरमी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज शुक्रवार 17 नवंबर को राजस्थान के डूंगरपुर के सागवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। इस जनसभा में प्रियंका गांधी भाजपा पर जमकर बरसीं। साथ ही अपनी पार्टी के कामों के कसीदे पढ़े। प्रियंका गांधी सागवाड़ा के बाद चित्तौड़गढ़ में भी जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

जानें सागवाड़ा जनसभा में प्रियंका गांधी की बड़ी बातें।

1- पूरे देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं।
2- केंद्र सरकार महंगाई बढ़ा रही है, राजस्थान सरकार महंगाई राहत कैंप लगा रही है।
3- भाजपा की सरकारें बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं।
4- मोदी सरकार ने देश के PSUs को कमजोर करते हुए अपने दोस्तों को सौंप दिया।
5- पहले वहां अच्छी नौकरियां मिलती थी, लेकिन आज सब भटक रहे हैं।
6- कांग्रेस की सरकारें ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देकर, गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही हैं।
7- BJP की सरकारों में हर तरफ घोटाले ही हुए हैं।
8- BJP सरकार आपकी संपत्ति छीनकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रही है। पर कांग्रेस सरकार आपकी संपत्ति आपकी जेब में डालेगी और आपकी मांगों को पूरा करेगी।
9- आज पूरे देश के किसान परेशान हैं। पिछले साल कृषि कानूनों को लेकर किसान धरने पर बैठे थे, BJP मंत्री के बेटे ने कुछ किसानों को अपनी गाड़ी के नीचे रौंद दिया। फिर भी PM मोदी वहां नहीं गए।
10- किसान अपनी मांगों के लिए महीनों तक धरने पर बैठे रहे, पर मोदी सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। पर चुनाव नजदीक आए, ये कानून वापस ले लिए गए, क्योंकि मोदी सरकार का ध्यान सिर्फ चुनाव पर रहता है।
11- BJP ‘बिखरी हुई पार्टी’। प्रधानमंत्री मोदी अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं।
12- कभी-कभी लगता है कि वे अपने मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढ़ने निकले हैं।
13- अगर राजनीति में जज्बातों और धर्म का इस्तेमाल हो रहा है, तो आपको सावधान होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा के घोषणा पत्र को सीएम अशोक गहलोत ने दिखाया आइना, कही ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में वोटिंग शुरू, डाक मतपत्रों से 24 नवंबर तक चलेगा मतदान



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News