Rajasthan Elections : नए दल राजस्थान चुनाव में उतरने को तैयार, एक नई पार्टी ने भी लगाई अर्जी, हैरान करेगी वोटों की संख्या | New parties ready to contest Rajasthan Elections 2023 A new party also applied number of votes will surprise you | News 4 Social h3>
Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक आ गए है। इस बार भी कई दल चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 86 दलों ने किस्मत आजमाई थी। जिनमें 6 राष्ट्रीय और सात क्षेत्रीय दल थे। पर जानकर हैरान रह जाएंगे कि विधानसभा चुनाव 2018 में 73 दल 5 प्रतिशत वोट भी नहीं ले पाए थे। इस बार एक नया दल और अपनी किस्मत को आजमाने के लिए लाइन में खड़ा हो गया है।
73 दल नहीं ले पाए 5 फीसदी वोट
दिलचस्प बात यह है कि विधानसभा चुनाव में 73 गैर मान्यता प्राप्त दल प्रदेश में पांच फीसदी वोट भी हासिल नहीं कर पाए। 73 दल कुल 4.56 फ़ीसदी वोट ही ले पाए हैं। हालांकि इन 73 दलों में भी कई दल तो ऐसे हैं जो 200 वोट हासिल करने में भी असफल रहे। हालांकि इन दलों ने एक या दो सीटों पर ही चुनाव लड़ा था।
भाजपा का सख्त ऐक्शन, कैलाश मेघवाल पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित
दल———————– सीट————————- वोट
– पीपुल्स लिबरल पार्टी —— 1——————–40
(PLBP)
– रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया -1——————-125
(RPIR)
– भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी —–1——————-131
(BPLP )
– गोंडवाना जनतंत्र पार्टी ———–1——————-151
(GGP)
– भारतीय बहुजन पार्टी———–1——————-115
(BHBP)
– अनारक्षित समाज पार्टी ——–1——————-216
( AKSTP)
– इंडियन इंदिरा कांग्रेस आर—1——————-312
(IICR)
– जनतावादी कांग्रेस पार्टी ——-1——————-174
(JCPTY)
– मानवाधिकार नेशनल पार्टी——1——————-192
(MANPA)
– पंच पार्टी———————2——————-231
(PHP)
– सर्वशक्ति दल————–1——————-191
(SSHD)
सचिन पायलट और हरीश चौधरी की मुलाकात, सियासी चर्चाएं तेज, बेनीवाल से जोड़कर निकाले जा रहे कई मायने