rajasthan – डिजिटल सदस्यता रैकिंग में डोटासरा, गहलोत-पायलट पर पड़े भारी | Dotasara in digital membership ranking, heavy on Gehlot-pilot | Patrika News

135
rajasthan – डिजिटल सदस्यता रैकिंग में डोटासरा, गहलोत-पायलट पर पड़े भारी | Dotasara in digital membership ranking, heavy on Gehlot-pilot | Patrika News

rajasthan – डिजिटल सदस्यता रैकिंग में डोटासरा, गहलोत-पायलट पर पड़े भारी | Dotasara in digital membership ranking, heavy on Gehlot-pilot | Patrika News

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस ने 52 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन अब कांग्रेस ने दावा किया है कि उनके 40 लाख से अधिक सदस्य बने हैं। इनमें 21 लाख डिजिटल और 19 लाख ऑफलाइन सदस्य बनाए गए हैं। पिछली बार करीब 35 लाख सदस्य बने थे।

जयपुर।
प्रदेश कांग्रेस के राज्य में 40 लाख से अधिक सदस्य बनाने का दावा किया है। कहा जा रहा है कि यह सदस्य अब तक चले पार्टी के अभियानों में सबसे ज्यादा हैं। पिछली बार 25 लाख से अधिक सदस्य बनना बताया जा रहा है। लेकिन इस सदस्यता अभियान के आंकड़े जारी होने के बाद कम सदस्य बनाने वालों की पैंरों तले जमीन खिसकती नजर आ रही है। वजह है कि पहले सदस्यता अभियान के विधानसभा वार आंकड़े पार्टी की ओर से जारी नहीं किए जाते थे। पार्टी ने डिजिटल के साथ ऑफलाइन भी सदस्यता कराई थी। डिजिटल सदस्यता में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर भारी पड़े हैं। पार्टी की ओर से पहले सौ विधानसभा क्षेत्रों की जारी की गई रैकिंग में डोटासरा का विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ 7वें, गहलोत का सरदारपुरा 11वें और पायलट का टोंक विधानसभा क्षेत्र 59वें नंबर पर रहा है।

फलौदी पहले नंबर पर
दो सौं विधानसभा क्षेत्रों में पहले तीन में फलौदी, चित्तौड़गढ़ और बस्सी विधानसभा क्षेत्र रहे हैं। फलौदी सर्वाधिक 58197 सदस्य बनाने के साथ पहले पायदान पर रहा है। वहीं चित्तौड़गढ़ में 55274 और बस्सी में 49873 सदस्य बने हैं।

मंत्रियों में जूली नंबर एक
प्रदेश के मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली पहले नंबर पर रहे हैं। जूली का विधानसभा क्षेत्र अलवर ग्रामीण 45389 डिजिटल सदस्य बनाकर रैकिंग में चौथे पायदान पर रहा है।

कुछ विधानसभा में 200 भी सदस्य नहीं बने
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने पहले सौ विधानसभा क्षेत्रों के डिजिटल सदस्य बनाए जाने की तो सूची जारी की है। लेकिन उसके बाद कम सदस्य बनाने वाले शेष सौ विधानसभा क्षेत्रों की सूची जारी नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक इनमें कुछ विधानसभा क्षेत्र तो एेसे हैं, जहां 200 भी सदस्य नहीं बने हैं।

मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों ने बनाए सदस्य
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 30287
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा 36892
सचिन पायलट 10481
मंत्री टीकाराम जूली 45379
मंत्री भजन लाल जाटव 33311
मंत्री मुरारी लाल 33421
मंत्री सुखराम बिश्नोई 28746
मंत्री अशोक चांदना 28264
मंत्री परसादी लाल 27908
मंत्री लालचंद कटारिया 26957
मंत्री ममता भूपेश 36603
मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला 3647
मंत्री हेमाराम चौधरी 1271
मंत्री विश्वेंद्र सिंह 301
किशना राम विश्नोई 32964
दिव्या मदेरणा 44758
पूर्व मंत्री हरीश चौधरी 37088
पूर्व मंत्री रघु शर्मा 36745
अमित चाचाण 35993
गणेश घोघरा 28350
गोपाल मीणा 28277
सुरेश मोदी 32903
मंत्री रमेश मीना 19699
मुकेश भाकर 10915
इंद्राज गुर्जर 10906
जीआर खटाना 8277
वेद सोलंकी 4982
हरीश मीणा 4966
विधायक राकेश परीक 3925
विधायक रामनिवास गावड़िया 3315
विधायक पी आर मीणा 2842
विधायक अमर सिंह जाटव 2232
विधायक दीपेंद्र सिंह 389



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News