Advertising
<

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Rahul Roy, स्वास्थ्य में हुआ सुधार

412
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Rahul Roy, स्वास्थ्य में हुआ सुधार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy) गुरुवार को डिस्चार्ज होकर अपने घर आ गए हैं. अभिनेता को नवंबर में ब्रेन स्ट्रोक आया था. फिलहाल अब उनकी हालत में सुधार है, लेकिन उनका इलाज जारी रहेगा.

राहुल रॉय (Rahul Roy) ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं अस्पताल में लंबे इलाज के बाद घर वापस आ गया हूं. मैं ठीक हो रहा हूं. हालांकि, अभी भी पूरी तरह से ठीक होने के लिए मुझे लंबा सफर तय करना है. आज मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो मेरे साथ इस दौरान खड़े थे. रोहित मेरे भाई, मेरी बहन और मेरी सबसे अच्छी दोस्त प्रियंका, मेरे जीजा रोमीर, मेरे दोस्त अदिति गोवित्रीकर, डॉ हुज, जाहिद, अश्विनी कुमार, अजहर, श्रुति द्विवेदी, सुचित्रा पिल्लई और मेरे सभी प्रशंसकों जिन्होंने मेरे लिए दुआएं की. आप सभी को मेरा प्यार.’

नवंबर के आखिरी हफ्ते में अपनी आने वाली फिल्म ‘एलएसी : लिव द बैटल’ की कारगिल में शूटिंग करन के दौरान राहुल रॉय (Rahul Roy) को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था.

राहुल रॉय (Rahul Roy) को अपनी पहली फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात पहचान मिली थी. यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी. इस बीच, ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उन्हें कारगिल से पहले श्रीनगर लाया गया और फिर से मुंबई ले जाया गया. उनका इलाज यहां के नानावती अस्पताल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में एपरेल पार्क कहां और किस जिले स्थित हैं?

Source link