Punjab Politics: बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए भगवंत मान बना रहे हमारे हिंदू नेताओं को निशाना, कांग्रेस का आरोप

0
Punjab Politics: बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए भगवंत मान बना रहे हमारे हिंदू नेताओं को निशाना, कांग्रेस का आरोप

Punjab Politics: बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए भगवंत मान बना रहे हमारे हिंदू नेताओं को निशाना, कांग्रेस का आरोप

Punjab Politics: विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 के दौरान इनकम के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने खुलासा करते हुए कहा कि जांच के बाद सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

कांग्रेस का आरोप- भगवंत मान बीजेपी को पहुंचा रहे फायदा
चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की गिरफ्तारी के पंजाब की राजनीति गरमाई हुई है। ओपी सोनी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। कांग्रेस मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने इस मामले में ‘आप’ पर हमला करते हुए कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बीजेपी की मदद के लिए राज्य में सबसे पुरानी पार्टी के हिंदू नेतृत्व को निशाना बना रही है।खेड़ा ने कहा कि बीजेपी की मदद करने की साजिश बहुत स्पष्ट है। खेड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो बयान में सोनी की गिरफ्तारी, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला और ब्रह्म मोहिंदरा के खिलाफ पंजाब सतर्कता ब्यूरो की जांच की ओर इशारा करते हुए कहा कि भगवंत मान बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के हिंदू नेतृत्व को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी अरेस्ट, विजिलेंस ब्यूरो का करप्शन केस में बड़ा ऐक्शन
दिल्ली में जो मोदी कर रहे, पंजाब में भगवंत मान
उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार बिल्कुल वही कर रही है जो दिल्ली में मोदी सरकार कर रही है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए हेडलाइन प्रबंधन में शामिल होना और विपक्षी नेताओं को बदनाम करना और उनका मनोबल गिराना। सोनी की गिरफ्तारी और आप पर कांग्रेस का पलटवार 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी नेताओं की बैठक से एक हफ्ते पहले आया है, जो 17 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली है।
सरकारी खर्च पर बेटे की शादी, 3 महीने में 60 लाख का खाना… आरोपों पर क्‍या बोले पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, जानिए
ओपी सोनी को विजिलेंस ब्यूरों ने किया था गिरफ्तार
सोनी को विजिलेंस ब्यूरो ने 2016 से 2022 तक आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया था। उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दो दिनों के लिए विजिलेंस ब्यूरो की रिमांड पर भेज दिया। हालांकि, बाद में उन्हें दिल की समस्या की शिकायत हुई और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News