Priyanka Gandhi Live – प्रियंका को सुनने उमड़ीं महिलाएं, छोटा पड़ गया विशाल पंडाल, बाहर खड़े हैं लोग | Priyanka Gandhi Live in Jabalpur | Patrika News

40
Priyanka Gandhi Live – प्रियंका को सुनने उमड़ीं महिलाएं, छोटा पड़ गया विशाल पंडाल, बाहर खड़े हैं लोग | Priyanka Gandhi Live in Jabalpur | Patrika News

Priyanka Gandhi Live – प्रियंका को सुनने उमड़ीं महिलाएं, छोटा पड़ गया विशाल पंडाल, बाहर खड़े हैं लोग | Priyanka Gandhi Live in Jabalpur | Patrika News


जबलपुर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज से जबलपुर में कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू कर रही हैं। डुमना एयरपोर्ट से प्रियंका ग्वारीघाट पहुंची जहां उन्होंने नर्मदाजी की पूजा की। घाट पर 101 पंडितों ने प्रियंका गांधी से नर्मदा पूजन कराई। नर्मदाजी की पूजा अर्चना के बाद महाआरती हुई। प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर नर्मदा मैया से आशीर्वाद मांगा और फिर आरती भी की। प्रियंका के नर्मदा विहार के लिए घाट पर एक नाव भी तैयार खड़ी की गई थी।

इधर उनकी जनसभा के लिए लोग उत्साहित हैं। प्रियंका की जनसभा शहीद स्मारक मैदान में है। सभा के लिए 70 हजार वर्गफीट में पंडाल बनाया है। पार्टी का दावा है कि प्रियंका की सभा में दो लाख लोग आए हैं। सभा में भीड़ लाने की जिम्मा जबलपुर के चार विधायकों व मेयर को दिया गया था।

sabha_jbp.png

चिलचिलाती धूप और उमस के बावजूद जबलपुर में प्रियंका गांधी को सुनने के लिए लोगों की खासी भीड़ आई है। खास बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। पंडाल में बैठने की जगह नहीं, बड़ी संख्या में लोग बाहर खड़े है। महिलाओं में प्रियंका गांधी से मिलने का क्रेज है।

सभा स्थल पर नर्मदाजी के भजन बज रहे हैं। हर हर महादेव, मां नर्मदा के जयकारे लग रहे हैं। सनातनी परंपरा का जिक्र किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए सेवादल कार्यकर्ता शर्बत वितरित कर रहे हैं।

सभास्थल पर लोगों को पानी की जो बाटल दी गई है उसमें प्रियंका और राहुल की तस्वीरें हैं। पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह भी यहां पहुंच चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ महाकौशल से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता वापसी की राह बनाने की कोशिश में है। कांग्रेस नेता जबलपुर से प्रचार अभियान की शुरुआत को ऐतिहासिक बनाने का दावा कर रहे हैं। जबलपुर समेत महाकौशल की 38 विधानसभा सीटों से लोगों को लाने का जिम्मा अलग-अलग नेताओं को दिया। कार्यक्रम में मप्र प्रभारी जेपी अग्रवाल, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह भी शामिल है।

congress.png

पुलिस को प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर खतरे के इनपुट मिले हैं। ऐसे में जबलपुर में पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। जेड प्लस सुरक्षा के साथ 200 अधिकारी व जवान तैनात किए गए हैं। एएसपी समर वर्मा के अनुसार प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस को प्रियंका को खतरे के इनपुट मिले हैं जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

प्रियंका जनता की गारंटी स्कीम का ऐलान कर सकती हैं -प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का यह सबसे बड़ा इवेंट है। यात्रा मालवा और ग्वालियर-चंबल से ही निकल गई थी, लेकिन पार्टी उस इम्पैक्ट को प्रदेश में आजमाना चाहती है। यही वजह है प्रियंका जनता की गारंटी स्कीम का ऐलान कर सकती हैं।

tarun_bhanot.png

कमलनाथ की टीम ने जबलपुर में डेरा जमा रखा है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का गृह शहर होने से स्थानीय नेताओं से समन्वय बनाए हुए हैं। कमलनाथ की टीम पर लोगों के आने-जाने के लिए वाहनों के इंतजाम का जिम्मा है। तेज गर्मी, उमस देख पेयजल व्यवस्था बड़े स्तर पर की गई है। भोजन पैकेट भी बनवाए हैं।

तीन घंटे का यह है शेड्यूल
10.30 बजे सुबह- एयरपोर्ट आगमन।
10.40- हेलीकॉप्टर से ग्वारीघाट प्रस्थान।
10.50 से 11.10- 11.15 बजे- मां नर्मदा का पूजन। सड़क मार्ग से शहीद स्मारक मैदान।
1.25 बजे- सभा स्थल से आयुर्वेद कॉलेज हेलीपैड।
1.35 बजे- एयरपोर्ट से दिल्ली प्रस्थान।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News