मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा, देश में अगली सरकार हमारी बनेगी

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद, तमाम सियासी पार्टियां काफ़ी सक्रिय हो गई हैं।

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा, देश में अगली सरकार हमारी बनेगी

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद, तमाम सियासी पार्टियां काफ़ी सक्रिय हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।

विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस की कार्य समिति की अहम बैठक में बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ा दिया। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस साल जनवरी में कांग्रेस की महासचिव बनाए जाने के बाद, प्रियंका वाड्रा राजनीति में काफ़ी सक्रिय हैं और पार्टी की जीत के लिए ताबड़तोड़ बैठकें कर रही है।

 राहुल ने ट्वीट करते हुए बीजेपी को हराने का लिया संकल्प

rahul gandhi tweets

बैठक के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए आगामी चुनाव में बीजेपी को हराने का संकल्प लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि गांधी जी के ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस कार्य समिति ने आरएसएस/बीजेपी की फासीवाद, घृणा, आक्रोश और विभाजन की विचारधारा को हराने का संकल्प लिया है। इस प्रयास में हर बलिदान छोटा है और प्रयास कभी छोटा नहीं होता। इस जंग में हम जीतेंगे।

sabarmati asharam

CWC की बैठक की शुरूआत में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की शांति के लिए कुछ देर तक मौन रखा गया। CWC की बैठक से पहले कांग्रेस ने साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें – महात्मा गांधी ने साल 1930 में आज के ही दिन साबरमती आश्रम से ऐतिहासिक दांडी यात्रा की शुरूआत की थी।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →