मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

प्रभास और श्रद्धा की फिल्म साहो को मिले इतने स्टार

तेलुगू अभिनेता प्रभास और बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो साल 2019 की सबसे बड़ी हिट एक्शन थ्रिलर साबित हो सकती है.

प्रभास और श्रद्धा की फिल्म साहो को मिले इतने स्टार

तेलुगू अभिनेता प्रभास और बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो साल 2019 की सबसे बड़ी हिट एक्शन थ्रिलर साबित हो सकती है. बता दें कि इसी फिल्म से प्रभास ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. तो वहीं श्रद्धा कपूर ने भी इस फिल्म से तेलुगू में डेब्यू किया है.

विज्ञापन

अब तक में साहो फिल्म के सुपरहिट होने को लेकर कई कारण बताएं गये है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण है फिल्म का टीजर जिसे अब तक में सबसे ज्यादा बार देखा जा चुका है यही नहीं इस टीजर को कई सारी भाषाओं में रिलीज किया गया था. जिसे हर भाषाओं से 80 लाख व्यू मिल चुके है.

300 करोड़ रुपये के खर्चे से बनी फिल्म साहों में अब तक की हर बॉलीवुड फिल्म से ज्यादा VFX सीन डाले गए हैं. इस फिल्म के सीन में बाहुबली फिल्म से भी ज्यादा खर्चा हुआ है. इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड के फैमस स्टंट कोरियोग्राफर कैनी बेट्स ने निर्देशित किए हैं.

साहो बड़े बजट की फिल्म है जिसको लेकर लगातार प्रमोशन किया गया. यह फिल्म प्रभास के डायहार्ट फैंस को काफी पसंद आने वाली है. अगर बात करें फिल्म की कहानी तो इस फिल्म की कहानी दमदार नहीं है. जो प्रभाष को देखना चाहते हो वह इस फिल्म को देख सकते है. बात अगर स्क्रीनप्ले की करें तो इसका कहानी से कोई लेना देना नही है. इस में केवल एक्शन ही देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें : किसिंग सीन को लेकर करण देओल क्यों शरमा गए पापा सनी देओल के सामने

प्रभास की इस फिल्म में स्टार्स 5 में से 1.5 स्टार मिले है. फिल्म की कहानी कुछ खास दम नहीं है लेकिन अगर दर्शक एक्शन और स्पेशल इफेट्स देखना चाहते हैं, तो उनके लिए यह फिल्म बहुत अच्छी है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →