Poll Of Polls: बंगाल में फंसा पेंच, ममता आ रहीं या BJP रच रही इतिहास, जानें पांचों राज्यों का हाल h3>
नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल आ गए हैं। नतीजे 2 मई को आएंगे। सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर है लेकिन अब तक 3 एग्जिट पोल के नतीजे तो दीदी यानि ममता बनर्जी की विदाई के संकेत दे रहे हैं। इंडिया टीवी-पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में तो बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि, कई दूसरे एग्जिट पोल्स में ममता बनर्जी की हैटट्रिक की भविष्यवाणी की गई है। आइए जानते हैं एग्जिट पोल के नतीजों का क्या औसत निकालता है…
पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार..जानिए पोल ऑफ पोल्स?
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों पर वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल में 8वें और आखिरी चरण के साथ ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव एक तरह से संपन्न हो चुके हैं। अब सबको 2 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है। हालांकि, उससे पहले एग्जिट पोल्स एक मोटा-मोटी अंदाजा दे चुके हैं कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है।
एजेंसी/सीटों का अनुमान
टीएमसी
बीजेपी
लेफ्ट+कांग्रेस
टाइम्स नाउ-सी-वोटर
158
115
19
इंडिया टीवी-पीपल्स पल्स
64-88
173-192
7-12
रिपब्लिक-सीएनक्स
133
143
16
जन की बात
113
173
6
ETG RESEARCH
169
110
12
P-MARQ
162
113
13
इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया
130-156
134-160
0-2
टीवी9-पोलस्ट्रेट
142-152
125-135
16-26
टुडे चाणक्या
180 ± 11
108 ± 11
4 ± 4
तमिलनाडु का पोल ऑफ पोल्स में किसने मारी बाजी ?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का इशारा कर रहे हैं। तकरीबन सभी सर्वे में डीएमके-कांग्रेस की बड़ी जीत की संभावना जताई गई है। गठबंधन को 150-170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं सत्ताधारी एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन को 58-68 सीटों पर सिमटते दिखाया जा रहा है। देखें अलग-अलग एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स
एजेंसी
DMK+CONG
AIADMK+BJP
OTH
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य
175 (+- 11)
57(+-10)
2 (+-4)
एबीपी-सी वोटर
160-172
58-70
0-7
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया
175-195
38-54
1-2
रिपब्लिक-सीएनएक्स
150-170
58-68
4-6
पोल ऑफ पोल्स
172
58
3
क्या कहता है केरल का पोल ऑफ पोल्स?
केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। ओपिनियन पोल की तरह ही एग्जिट पोल में भी लेफ्ट नीत एलडीएफ की सरकार में वापसी का अनुमान लगाया जा रहा है। तकरीबन सभी एग्जिट पोल में सीपीएम नीत गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं यूडीएफ के 50-60 सीटों में सिमटने का अनुमान है। बीजेपी को एक या दो सीटें मिल सकती हैं।
एजेंसी
LDF
UDF
NDA
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य
102 (+-9)
35 (+-9)
3 (+-3)
एबीपी-सी वोटर
71-77
62-68
0-2
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया
104-120
20-36
0-2
रिपब्लिक-सीएनएक्स
72-80
58-64
1-5
पोल ऑफ पोल्स
91
47
2
जानिए असम का पोल ऑफ पोल्स का पूरा गणित
वैसे तो असम समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आने वाले हैं, पर एग्जिट पोल से काफी कुछ तस्वीर साफ हो गई हैं। असम में तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। राज्य में 126 विधानसभा सीटें हैं और इस समय बीजेपी की सरकार है। पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। उसके सामने 8 पार्टियों की चुनौती रही जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। बीजेपी भी दो सहयोगी दलों के साथ चुनाव में उतरी थी। यहां जानिए पाल ऑफ पोल्स में..
एजेंसी
बीजेपी+
कांग्रेस+
अन्य
रिपब्लिक-CNX
79
45
2
Times Now-सी वोटर
65
59
2
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया
80
45
2
टुडेज चाणक्य
70
56
2
जन की बात
73
53
0
पोल ऑफ पोल्स
73-74
51-52
1-2
पुडुचेरी में किसके हाथ आया जीत का लड्डू..जानिए पोल ऑफ पोल्स में
2 मई को पश्चिम बंगाल के साथ ही असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में वोटों की गिनती होगी लेकिन उससे पहले टेलीविजन चैनल एक्जिट पोल में बीजेपी का जलवा दिख रहा है। पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान करवाया गया था और राज्य में 81.64 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। बता दें कि कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद यहां विधानसभा चुनाव कराए गए थे। कांग्रेस 90 सीटों में से 14 और द्रमुक 13 सीटों पर लड़ रही है। उधर, बीजेपी 9 और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 16 सीटों पर मैदान में है। पुडुचेरी में भी एक फेज में सभी सीटों पर वोटिंग का फैसला हुआ। राज्य में 6 अप्रैल को वोटिंग करवाई गई। राज्य विधानसभा में 30 सीटें हैं।यहां जानिए पाल ऑफ पोल्स में..
ऐजेंसी/सीटों का अनुमान
बीजेपी
कांग्रेस
अन्य
इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया
20-24
6-10
00
एबीपी सी-वोटर
19-24
6-10
1-2
रिपब्लिक-सीएनएक्स
16-20
11-13
00
TV9 भारतवर्ष पोलस्ट्रेट
17-19
11-13
00
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य
00
00
00
Bengal Chunav: ममता ने मतगणना ने से पहले बुलाई प्रत्याशियों की मीटिंग, क्या है प्लान?
.
पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल आ गए हैं। नतीजे 2 मई को आएंगे। सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर है लेकिन अब तक 3 एग्जिट पोल के नतीजे तो दीदी यानि ममता बनर्जी की विदाई के संकेत दे रहे हैं। इंडिया टीवी-पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में तो बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि, कई दूसरे एग्जिट पोल्स में ममता बनर्जी की हैटट्रिक की भविष्यवाणी की गई है। आइए जानते हैं एग्जिट पोल के नतीजों का क्या औसत निकालता है…
पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार..जानिए पोल ऑफ पोल्स?
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों पर वोटिंग हुई। पश्चिम बंगाल में 8वें और आखिरी चरण के साथ ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव एक तरह से संपन्न हो चुके हैं। अब सबको 2 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है। हालांकि, उससे पहले एग्जिट पोल्स एक मोटा-मोटी अंदाजा दे चुके हैं कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है।
| एजेंसी/सीटों का अनुमान | टीएमसी | बीजेपी | लेफ्ट+कांग्रेस |
| टाइम्स नाउ-सी-वोटर | 158 | 115 | 19 |
| इंडिया टीवी-पीपल्स पल्स | 64-88 | 173-192 | 7-12 |
| रिपब्लिक-सीएनक्स | 133 | 143 | 16 |
| जन की बात | 113 | 173 | 6 |
| ETG RESEARCH | 169 | 110 | 12 |
| P-MARQ | 162 | 113 | 13 |
| इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया | 130-156 | 134-160 | 0-2 |
| टीवी9-पोलस्ट्रेट | 142-152 | 125-135 | 16-26 |
| टुडे चाणक्या | 180 ± 11 | 108 ± 11 | 4 ± 4 |
तमिलनाडु का पोल ऑफ पोल्स में किसने मारी बाजी ?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का इशारा कर रहे हैं। तकरीबन सभी सर्वे में डीएमके-कांग्रेस की बड़ी जीत की संभावना जताई गई है। गठबंधन को 150-170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं सत्ताधारी एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन को 58-68 सीटों पर सिमटते दिखाया जा रहा है। देखें अलग-अलग एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स
| एजेंसी | DMK+CONG | AIADMK+BJP | OTH |
| न्यूज 24-टुडेज चाणक्य | 175 (+- 11) | 57(+-10) | 2 (+-4) |
| एबीपी-सी वोटर | 160-172 | 58-70 | 0-7 |
| इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 175-195 | 38-54 | 1-2 |
| रिपब्लिक-सीएनएक्स | 150-170 | 58-68 | 4-6 |
| पोल ऑफ पोल्स | 172 | 58 | 3 |
क्या कहता है केरल का पोल ऑफ पोल्स?
केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। ओपिनियन पोल की तरह ही एग्जिट पोल में भी लेफ्ट नीत एलडीएफ की सरकार में वापसी का अनुमान लगाया जा रहा है। तकरीबन सभी एग्जिट पोल में सीपीएम नीत गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं यूडीएफ के 50-60 सीटों में सिमटने का अनुमान है। बीजेपी को एक या दो सीटें मिल सकती हैं।
| एजेंसी | LDF | UDF | NDA |
| न्यूज 24-टुडेज चाणक्य | 102 (+-9) | 35 (+-9) | 3 (+-3) |
| एबीपी-सी वोटर | 71-77 | 62-68 | 0-2 |
| इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 104-120 | 20-36 | 0-2 |
| रिपब्लिक-सीएनएक्स | 72-80 | 58-64 | 1-5 |
| पोल ऑफ पोल्स | 91 | 47 | 2 |
जानिए असम का पोल ऑफ पोल्स का पूरा गणित
वैसे तो असम समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आने वाले हैं, पर एग्जिट पोल से काफी कुछ तस्वीर साफ हो गई हैं। असम में तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। राज्य में 126 विधानसभा सीटें हैं और इस समय बीजेपी की सरकार है। पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। उसके सामने 8 पार्टियों की चुनौती रही जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। बीजेपी भी दो सहयोगी दलों के साथ चुनाव में उतरी थी। यहां जानिए पाल ऑफ पोल्स में..
| एजेंसी | बीजेपी+ | कांग्रेस+ | अन्य |
| रिपब्लिक-CNX | 79 | 45 | 2 |
| Times Now-सी वोटर | 65 | 59 | 2 |
| इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 80 | 45 | 2 |
| टुडेज चाणक्य | 70 | 56 | 2 |
| जन की बात | 73 | 53 | 0 |
| पोल ऑफ पोल्स | 73-74 | 51-52 | 1-2 |
पुडुचेरी में किसके हाथ आया जीत का लड्डू..जानिए पोल ऑफ पोल्स में
2 मई को पश्चिम बंगाल के साथ ही असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में वोटों की गिनती होगी लेकिन उससे पहले टेलीविजन चैनल एक्जिट पोल में बीजेपी का जलवा दिख रहा है। पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान करवाया गया था और राज्य में 81.64 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। बता दें कि कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद यहां विधानसभा चुनाव कराए गए थे। कांग्रेस 90 सीटों में से 14 और द्रमुक 13 सीटों पर लड़ रही है। उधर, बीजेपी 9 और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस 16 सीटों पर मैदान में है। पुडुचेरी में भी एक फेज में सभी सीटों पर वोटिंग का फैसला हुआ। राज्य में 6 अप्रैल को वोटिंग करवाई गई। राज्य विधानसभा में 30 सीटें हैं।यहां जानिए पाल ऑफ पोल्स में..
| ऐजेंसी/सीटों का अनुमान | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य |
| इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया | 20-24 | 6-10 | 00 |
| एबीपी सी-वोटर | 19-24 | 6-10 | 1-2 |
| रिपब्लिक-सीएनएक्स | 16-20 | 11-13 | 00 |
| TV9 भारतवर्ष पोलस्ट्रेट | 17-19 | 11-13 | 00 |
| न्यूज 24-टुडेज चाणक्य | 00 | 00 | 00 |