मोदी ने कहा – कांग्रेस के घोटालों में तुगलक रोड चुनावी घोटाला भी जुड़ गया है

212

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सियासत की सबसे बड़ी जंग में कांग्रेस पार्टी पर आरोपों की छड़ी लगा रहे हैं। अपने गढ़ गुजरात में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला किया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के घोटालों में एक नया घोटाला सबूतों के साथ और जुड़ गया है। वो है तुगलक रोड चुनावी घोटाला बतां दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का घर नई दिल्ली के 12 तुगलक लेन पर स्थित है।

Rahul gandhi 14 -

गुजरात में चुनावी हुंकार भरते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे गए पैसे को लूट रही है। मीडिया में दिख रहा है कि कांग्रेसियों के पास से बोरा भर-भर के नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। कांग्रेस ने पहले कर्नाटक को अपना एटीएम बनाया, अब मध्य प्रदेश भी कांग्रेस का एटीएम बन गया है।

गुजरात के जूनागढ़ में आयोजित रैली के दौरान पीएम मोदी ने ‘मोदी को हटाने की बात करने वाली कांग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों पर क़रारा प्रहार किया’। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टेप रिकॉर्डर पर दिन भर एक ही गाना बजता है- मोदी हटाओ, मोदी हटाओ। उन्होंने आगे कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसे सरदार पटेल ने अपने पुरुषार्थ से सींचा।