शुक्रवार, 19 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

मोदी बोले, 'कांग्रेस को ना देश की चिंता है और ना ही संविधान की'

बीजेपी के स्टार प्रचारक और फिलहाल देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान नरेन्द्र मोदी कांग्रेस पर बड़े हमले बोल रहे हैं।

मोदी बोले, 'कांग्रेस को ना देश की चिंता है और ना ही संविधान की'

बीजेपी के स्टार प्रचारक और फिलहाल देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान नरेन्द्र मोदी कांग्रेस पर बड़े हमले बोल रहे हैं। एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आजादी के समय से ही कांग्रेस वालों की रणनीति तुष्टिकरण की रही है और आज भी स्पष्ट दिख रही है। इन्हें ना तो देश की चिंता है और ना ही संविधान की'

विज्ञापन

चुनावी महीने में दक्षिणी भारत का चुनावी क़िला भेदने निकले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निशाने पर एक सुर में समूचा विपक्ष सामने खड़ा है। कर्नाटक में एक रैली में भाषण देते हुए मोदी ने कांग्रेस पर जमकर सियासी वार किए। मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस की ये स्पष्ट सोच रही है कि जहां मौका मिले, वहां समाज को ही बांट दो। आजादी के समय से ही कांग्रेस वालों की रणनीति तुष्टिकरण की रही है और आज भी स्पष्ट दिख रही है।इन्हें ना तो देश की चिंता है और ना ही संविधान की'।

इस रैली के दौरान पीएम मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन की सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस-जेडीएस का तुष्टिकरण है, दूसरी तरफ जाति-वर्ग, पंथ से ऊपर बीजेपी का सबका साथ-सबका विकास का मंत्र है।इसी मंत्र पर चलते हुए, हम नए भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

Akshay Jinghalia

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →