गुरूवार, 23 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल साझेदारी का नया अध्याय: मेलबर्न में PM मोदी और अल्बनीज ने लॉन्च किया रोडमैप

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने खेल संबंधों को और मजबूती देते हुए एक नए 'स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप' की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्

भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल साझेदारी का नया अध्याय: मेलबर्न में PM मोदी और अल्बनीज ने लॉन्च किया रोडमैप
(फोटो: IANS)

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने खेल संबंधों को और मजबूती देते हुए एक नए 'स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप' की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में इस अहम पहल को लॉन्च किया। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दोनों प्रधानमंत्रियों ने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात भी की।

विज्ञापन

इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद थे, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की। युवा खिलाड़ियों में पीएम मोदी से मिलने को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ लिए और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

साझा जुनून और भविष्य के चैंपियन

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह मैदान हर भारतीय के मन में दोहरी भावनाएं जगाता है - एक तरफ भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच, तो दूसरी तरफ यह एहसास कि क्रिकेट दोनों देशों का साझा जुनून है। उन्होंने कहा, "आज यहां केवल खेल की खुशी, हमारी मित्रता की गर्मजोशी और भविष्य के चैंपियनों की ऊर्जा दिखाई दे रही है।"

पीएम मोदी ने कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट से जुड़े बच्चों से बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "उनके जोश को देखकर लगा कि यहां बच्चों का कोई प्रदर्शनी मैच नहीं, बल्कि भविष्य के चैंपियनों का चयन चल रहा है। उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा से स्पष्ट है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।"

क्रिकेट से आगे बढ़ेगी साझेदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि यह नया रोडमैप सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अन्य खेलों में भी सहयोग को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा, "इसके तहत स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, और टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर हम आगे बढ़ेंगे। ऑन फील्ड के साथ-साथ ऑफ फील्ड साझेदारी भी मजबूत करेंगे।" पीएम मोदी ने क्रिकेट को दोनों नेताओं के बीच एक 'स्वाभाविक जुड़ाव का माध्यम' बताते हुए अहमदाबाद में पीएम अल्बनीज के साथ स्टेडियम जाने की यादें भी साझा कीं।

भारत में खेलों को बढ़ावा देने की पहलों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने 'खेलो इंडिया' कार्यक्रम का उल्लेख किया, जो छोटे शहरों और गांवों की प्रतिभाओं को अवसर दे रहा है। उन्होंने बताया कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए प्रयास कर रहा है, जबकि 2032 के ओलंपिक खेल ब्रिस्बेन में होंगे। इस मौके पर यह भी घोषणा की गई कि बिग बैश लीग का एक मैच भारत के चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →