PM मोदी विक्रमशिला यूनिवर्सिटी का जल्द करेंगे शिलान्यास: डिप्टी CM सम्राट चौधरी बोले- भागलपुर का गौरव लौटेगा, पुराने एयरपोर्ट में हवाई सेवा होगी शुरू – Bhagalpur News h3>
भागलपुर के कुप्पाघाट स्थित संत में ही आश्रम में फिल्म ‘मेही’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य मेहमान के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। फिल्म संत महर्षि मेंहीं के जीवन और विचारों पर आधारित है।
.
मंच से सम्राट चौधरी ने कहां कि भागलपुर में पुराने एयरपोर्ट से जल्द हवाई सेवा शुरू होगी। जिले में 2 एयरपोर्ट बनेगा। नए एयरपोर्ट से यहां का चावल पूरी दुनिया में पहुंचेगा। नया ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट यहां बनेगा, जो भागलपुर में गंगा किनारे कटाव होता है, कटाव को रोकने के लिए काम किया जाएगा। गंगा किनारे सीढ़ी का भी निर्माण किया जाएगा।
मंच से ही एसडीएम को निर्देश दिया कि कुप्पा घाट के सामने अतिक्रमण है, इसको जल्द खत्म करवाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी आने वाले हैं। विक्रम शीला विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। नालंदा के बाद अब विक्रमशीला का गौरव लौटेगा।
बिहार की स्थिति आज भी कमजोर
बिहार के पास 3 लाख 17 करोड़ का बजट है। जब हम पहली बार यहां मंत्री बने थे, तो राज्य का बजट 6 हजार करोड़ था। हमको 6 हजार सैलरी भी नहीं मिलती थी। आज देश आगे बढ़ा है। बिहार आज भी आगे नहीं बढ़ा है। स्थिति कमजोर है, क्योंकि हमने फैक्ट्री खड़ा नहीं किया है। लेकिन, अगले 5 सालों में ऐसा बिहार बनेगा कि राज्य के लोगों को बाहर नौकरी करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगा संदेश
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म एक संत और ऋषि के जीवन का आइना है। आश्रम के महामंत्री दिव्य प्रकाश के अनुसार फिल्म, ऐप और वेबसाइट के माध्यम से संत मेंहीं का संदेश अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगा।
फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का भी लोकार्पण किया गया। ये प्लेटफॉर्म संत महर्षि मेंहीं की शिक्षाओं को विश्व स्तर पर पहुंचाएंगे। दीपक साह के निर्देशित इस फिल्म की पटकथा सुधांशु दुबे ने लिखी है। फिल्म की टैगलाइन ‘एक विचार, एक व्यक्तित्व’ रखी गई है। निर्देशक दीपक साह ने बताया कि फिल्म संत मेंहीं की आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाती है।
मोबाइल ऐप की विशेषताएं भी हैं। संत मेंहीं के प्रवचन, रचनाएं, ई-पुस्तकें (eBooks), ऑडियो बुक्स, ई-पत्रिकाएं और विशेष रूप से बच्चों के लिए “किडजोन” श्रेणी को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य हर वर्ग और उम्र के लोगों को उनके विचारों से जोड़ना है।
ऐप के माध्यम से लोग कहीं से भी उनके विचारों और शिक्षाओं से जुड़ सकेंगे।फिल्म ‘मेही’ जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म उन सभी श्रद्धालुओं और आध्यात्मिक साधकों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी, जो जीवन में शांति, साधना और सेवा का रास्ता अपनाना चाहते हैं।
कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत महर्षि मेंहीं मिशन से जुड़े कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी की गईं, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास का संचार हुआ।
फिल्म के माध्यम से निर्माताओं का उद्देश्य संत महर्षि मेंहीं के व्यापक योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। डिजिटल माध्यमों के इस युग में फिल्म, ऐप और वेबसाइट एक ऐसा पुल बनेंगे, जो आधुनिक तकनीक के जरिए अध्यात्म और संस्कृति को जोड़ने का काम करेंगे।
