PM मोदी की रैली से दूर रहे जनता- मनीष कश्यप: BJP नेता बोले- कार्यकर्ता पैसे लेकर सभाओं में जुटाती है भीड़, 100 रुपए में बिक जाती है जनता – Bettiah (West Champaran) News

2
PM मोदी की रैली से दूर रहे जनता- मनीष कश्यप:  BJP नेता बोले- कार्यकर्ता पैसे लेकर सभाओं में जुटाती है भीड़, 100 रुपए में बिक जाती है जनता – Bettiah (West Champaran) News

PM मोदी की रैली से दूर रहे जनता- मनीष कश्यप: BJP नेता बोले- कार्यकर्ता पैसे लेकर सभाओं में जुटाती है भीड़, 100 रुपए में बिक जाती है जनता – Bettiah (West Champaran) News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। 29 मई को वो पटना में रोड शो करेंगे। इसके बाद 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। अब पीएम के दौरे को लेकर BJP नेता मनीष कश्यप ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने

.

मनीष कश्यप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी वीडियो में कहा कि ‘अगर एक भी PM की रैली फ्लॉप होती है, तो बिहार की असली समस्याएं प्रधानमंत्री तक पहुंच सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जनता भीड़ बनकर रैली में गई, तो ऊपर तक यह संदेश जाएगा कि बिहार में सब कुछ ठीक है। जबकि राज्य के लोग आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप अमित शाह से हाथ मिलाते हुए।

बीजेपी नेता पैसे लेकर जुटाती है भीड़

अपने वीडियो संदेश में कश्यप ने कहा,

बीजेपी के स्थानीय नेता रैली में भीड़ जुटाने के लिए बसों और पैसों का सहारा लेते हैं। लेकिन जनता को ऐसे लालच में नहीं आना चाहिए। जो नेता बुलाने आएं, उनसे पूछिए कि आपकी समस्याओं का समाधान कब होगा। जब तक जवाब न मिले, तब तक रैली में मत जाइए।

QuoteImage

कश्यप ने दावा किया कि यह भीड़ खुद नहीं आती, बल्कि स्थानीय नेताओं द्वारा लाई जाती है। बिहार में नेताओं द्वारा 100-100 रुपए देकर और बसों में भर-भर कर 200-500 लोग लाए जाते हैं। इससे प्रधानमंत्री को भ्रम होता है कि बिहार में सब ठीक है, जबकि जमीनी सच्चाई कुछ और है।

बिहार के रैली में जुटती है सबसे ज्यादा भीड़

QuoteImage

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में रैलियां करते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ बिहार में ही दिखती है। वह खुद गुजरात के हैं, लेकिन वहां की सभाओं में भी बिहार जितनी भीड़ नहीं होती है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों में भी ऐसा नहीं होता। यह सिर्फ बिहार में क्यों होता है?

QuoteImage

उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की अब तक की टॉप-10 सबसे ज्यादा भीड़ वाली रैलियों की सूची में अधिकतर बिहार से हैं। बिक्रमगंज की रैली को लेकर अब 5 से 10 लाख लोगों की भीड़ का दावा किया जा रहा है। अगर यहां एक लाख लोग जुटते हैं और गुजरात में सिर्फ 10 हजार, तो पीएम को लगेगा कि बिहार में ज्यादा विकास हो रहा है। जबकि असल में यह दिखावा है।

बिहार की समस्याएं नहीं पहुंच पा रहीं दिल्ली तक

मनीष कश्यप ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे केवल भीड़ बनकर न जाएं, बल्कि सवाल करें। जब तक बिहार की समस्याएं प्रधानमंत्री के सामने नहीं आएंगी, तब तक समाधान नहीं मिलेगा। अगर भीड़ ऐसे ही जुटती रही, तो पीएम को लगेगा कि सब कुछ सही है।

मनीष कश्यप ने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा के नेताओं का हाल ऐसा है कि ब्लॉक से लेकर थाना तक कोई उनकी बातें नहीं सुनता। ना ब्लॉक में कोई कर्म अधिकारी उनकी बात सुनते हैं, नहीं थाना में दरोगा और थानेदार उनकी बात सुनते हैं। वहीं, राजद और जदयू के अगर कोई भी नेता फोन करेंगे तो सारे अधिकारी एक पैर पर खड़े हो जाते हैं। सारा काम आसानी से हो जाता है।

पटना एयरपोर्ट पर बने रनवे को लेकर दी टिप्पणी

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के शुभारंभ को लेकर मनीष कश्यप ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर रनवे नहीं बढ़ रहा है लेकिन टर्मिनल बिल्डिंग बढ़ा दिया गया। पूरे भारत में सबसे कठिन लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर ही होता है। लेकिन, इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिना भविष्य की नीति के कारण बिहटा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। आपलोग पता कीजिए कि क्या वहां दो हवाई पट्टी बन सकता है।

क्या 12 हजार फीट का हवाई पट्टी बन सकता है। पटना एयरपोर्ट में मात्र 6798 फीट का हवाई पट्टी है। बताइए कैसे विकास होगा। इसीलिए आपलोग से निवेदन है कि आवाज उठाइए और मोदी जी की रैली के मत जाइए। यहां के नेता लोग बिहार के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पीएम से नाराजगी के संकेत पहले भी दे चुके

मनीष कश्यप ने पिछले साल बीजेपी जॉइन की थी। उन्होंने तब कहा था कि वे प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से प्रेरित होकर पार्टी में आए हैं। हालांकि, हाल के दिनों में वे पार्टी से नाराज दिखे थे। पीएमसीएच में एक मरीज की पैरवी के दौरान उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों पर हमला करने का आरोप लगाया था। उसी दौरान उन्होंने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में बीजेपी छोड़ने के संकेत भी दिए थे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News