‘PM तो मेलोनी के साथ रील बनाने में व्यस्त है’: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- मंत्री अपना पीआर बचाने में लगे हुए; महिला अत्याचार बढ़ता जा रहा – Bharatpur News

4
‘PM तो मेलोनी के साथ रील बनाने में व्यस्त है’:  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- मंत्री अपना पीआर बचाने में लगे हुए; महिला अत्याचार बढ़ता जा रहा – Bharatpur News

‘PM तो मेलोनी के साथ रील बनाने में व्यस्त है’: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- मंत्री अपना पीआर बचाने में लगे हुए; महिला अत्याचार बढ़ता जा रहा – Bharatpur News


भरतपुर में रविवार को महिला कांग्रेस के नारी न्याय सम्मेलन में 41 महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रील बनाने में व्यस्त हैं, जबकि युवा पेपर लीक जैसे मुद्दों से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अपना पीआर बचाने में लगे हुए हैं और प्रदेश में महिला अत्याचार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, महंगाई और शिक्षा से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। राजस्थान में महिला अत्याचार बढ़ा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से राजस्थान रेप, मर्डर, किडनैपिंग में सबसे ऊपर आ चुका है। ढाई साल पहले ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कह कर जनता का वोट बीजेपी ने लिया। आज बीजेपी अपनी आंख और कान बंद कर सोई हुई है। बीजेपी को कोई परवाह नहीं है कि राजस्थान में लॉ एन आर्डर की क्या स्थिति बनी हुई है। महिलाओं की परिस्थिति कैसी हैं। उपमुख्यमंत्री महिलाओं के बारे में नहीं सोच रहीं महिला अत्याचार को रोकने की तो, छोड़ो वह संवेदना के लिए 2 शब्द भी नहीं बोल सकते। राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री महिला हैं। उसके बाद भी उन्हें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में नहीं पता। सीएम भरतपुर से आते हैं। इसलिए भरतपुर हो रहे इस कार्यक्रम में महिलाएं ऐसी आवाज उठाएगी कि, वह आवाज सीएम तक जाए। पीआर बचाने के लिए मंत्री ऑटो, ट्रैक्टर से कर रहे सफर चुनाव के समय में जो बीजेपी ने नारा बुलंद किया नहीं सहेगा राजस्थान, वहीं महिलाएं हर दिन अत्याचार सहन कर रहीं हैं। सीएम प्रशासन के साथ इसके बारे में कोई मीटिंग भी नहीं करते हैं। सरकार का ध्यान मुद्दों से भटकाने का है। मंत्री समझ नहीं आ रहा क्या कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पेट्रोल और डीजल बचाने को कहा तो, बीजेपी के मंत्री अपना पीआर बचाने के लिए ऑटो, ट्रैक्टर, साईकिल ट्रैन में बैठने लग गए। पीएम मेलोनी के साथ रील बनाने में बीजी पेपर लीक आज देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। युवा दिशाहीन है क्योंकि जब युवा मेहनत कर पेपर देकर आता है और पेपर लीक हो जाता है। उस पर सरकार की कोई जबाबदेही तय नहीं हो रही है। शिक्षा मंत्री हंस रहे मुस्करा रहे हैं। शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि पेपर लीक होते रहते हैं। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ मेलोडी खाकर रील बना रहे हैं तो, देश के युवाओं को दिशा दिखायेगा कौन। महिलाएं गैस से चूल्हे पर आईं भरतपुर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा ने बताया कि आज महिला कांग्रेस की नारी न्याय सम्मलेन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह आई हैं। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान है। आज शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। आज प्रदेश में महंगाई बढ़ चुकी है। महिलाएं गैस से चूल्हे पर आ चुकी हैं। इसलिए आज प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह भरतपुर पहुंची हैं।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News