रविवार, 13 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

फिलीपींस: मनीला से पर्यटक द्वीप जा रही फेरी में लगी आग, 5 की मौत, दर्जनों अब भी लापता

फिलीपींस में एक बड़े समुद्री हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार देर शाम तब हुआ जब राजधानी मनीला से पलावन प्रांत के मशहूर पर्यटन स्थल कोरोन जा रही एक फेरी में अचानक आग लग…

फिलीपींस: मनीला से पर्यटक द्वीप जा रही फेरी में लगी आग, 5 की मौत, दर्जनों अब भी लापता
(फोटो: IANS)

फिलीपींस में एक बड़े समुद्री हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार देर शाम तब हुआ जब राजधानी मनीला से पलावन प्रांत के मशहूर पर्यटन स्थल कोरोन जा रही एक फेरी में अचानक आग लग गई। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद से 86 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

फिलीपींस कोस्ट गार्ड (PCG) ने गुरुवार को जानकारी दी कि एमवी जून एस्टर नाम की इस फेरी में कुल 134 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। आग लगने के बाद 43 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि हताहतों और लापता लोगों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव कार्य अभी भी जारी है।

बचाव कार्य में चुनौती

कोस्ट गार्ड के अनुसार, यह हादसा कोरोन के मार्सिला गांव के तट से करीब 2.2 किलोमीटर (1.2 नॉटिकल मील) दूर हुआ। तेज लहरों के कारण जलती हुई फेरी दूर बह गई, जिससे खोज और बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। PCG द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में जहाज पूरी तरह आग की लपटों से घिरा दिख रहा है।

कोस्ट गार्ड कैप्टन नोएमी कायाब्याब ने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया, "हमारे पास बचाए गए 42 लोगों और हताहतों का जो डेटा है, उसके आधार पर 87 लोग ऐसे हैं जिनका कोई पता नहीं है।" उन्होंने स्पष्ट किया, "यह लाइव डेटा है और हमारे खोज एवं बचाव अभियान के जारी रहने के साथ इसमें बदलाव हो सकता है।" जहाज के मैनिफेस्ट में 134 यात्रियों और क्रू सदस्यों के नाम दर्ज थे।

गौरतलब है कि कोरोन अपने खूबसूरत समुद्र तटों और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डूबे जहाजों के मलबे के लिए स्थानीय और विदेशी पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थल है।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →