Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली में पेट्रोल का शतक पूरा, मुंबई में 115 रुपये के पार, जानिए अपना शहर का रेट h3>
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-diesel price) में लगी आग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी। पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे और डीजल में 70 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इस तरह आठ दिन में सातवीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपये और डीजल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
पिछले साल चार नवंबर से इस साल 21 मार्च तक पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे। इस बीच उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव का कार्यक्रम चला। इन राज्यों में चुनाव खत्म होते ही 22 मार्च 2022 से पेट्रोलियम ईंधनों में दाम वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ। तब से सिर्फ एक दिन छोड़ कर शेष सात दिन दाम बढ़े। इस तरह से आठ दिनों में ही पेट्रोल चार रुपये 80 पैसा प्रति लीटर महंगा हो गया। पेट्रोल की कीमत में पांच बार 80 पैसे, एक बार 50 पैसे और एक बार 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
आठ दिन में ही डीजल हुआ 4.80 रुपये महंगा
पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार (Diesel Market) ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना (Manufacturing of Diesel) महंगा पड़ता है। लेकिन भारत के खुले बाजार (Retail Market) में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। इस साल 22 मार्च से डीजल की कीमतें पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा बढ़ी हैं। इस बीच सात किस्तों में ही डीजल 4.80 रुपये महंगा हो गया है।
अभी कितनी बढ़ सकती है कीमत
मूडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए तेल कंपनियों आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की थी जिससे उन्हें 19,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस दौरान आईओसी को एक से 1.1 अरब डॉलर, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल को प्रत्येक को 55 से 65 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपये का इजाफा करना होगा। इस तरह अभी पेट्रोल-डीजल की कीमत में करीब 15 रुपये का और इजाफा हो सकता है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम
पेट्रोल रुपये/लीटर
डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली
100.21
91.47
मुंबई
115.04
99.25
चेन्नै
105.94
96.00
कोलकाता
109.68
94.62
भोपाल
112.46
95.81
रांची
103.41
96.58
बेंगलुरु
105.62
89.70
पटना
110.85
95.88
चंडीगढ़
99.63
85.99
लखनऊ
100.06
91.62
नोएडा
100.28
91.82
(स्रोत- HPCL)
कच्चे तेल में नरमी
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ही कच्चे तेल के बाजार में भारी उठा पटक जारी है। इस दौरान एक समय ऐसा आया कि कच्चा तेल प्रति बैरल 139 डॉलर के पार चला गया था जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था। सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई थी। ब्रेंट क्रूड (Brendt) 5.9 फीसदी की गिरावट के साथ 113.52 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) में भी 5.9 फीसदी की गिरावट 107.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को भी सुबह के सत्र में इसमें गिरावट दिख रही है।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
सात दिन में कितनी बढ़ चुकी है पेट्रोल की कीमत
अगला लेखPetrol Diesel Price: महंगे पेट्रोल-डीजल का विकल्प है 62 रुपये का एथेनॉल, सस्ता तो पड़ेगा ही आत्मनिर्भर भी बना देगा
पिछले साल चार नवंबर से इस साल 21 मार्च तक पेट्रोल के दाम स्थिर रहे थे। इस बीच उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव का कार्यक्रम चला। इन राज्यों में चुनाव खत्म होते ही 22 मार्च 2022 से पेट्रोलियम ईंधनों में दाम वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ। तब से सिर्फ एक दिन छोड़ कर शेष सात दिन दाम बढ़े। इस तरह से आठ दिनों में ही पेट्रोल चार रुपये 80 पैसा प्रति लीटर महंगा हो गया। पेट्रोल की कीमत में पांच बार 80 पैसे, एक बार 50 पैसे और एक बार 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।
आठ दिन में ही डीजल हुआ 4.80 रुपये महंगा
पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार (Diesel Market) ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना (Manufacturing of Diesel) महंगा पड़ता है। लेकिन भारत के खुले बाजार (Retail Market) में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। इस साल 22 मार्च से डीजल की कीमतें पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा बढ़ी हैं। इस बीच सात किस्तों में ही डीजल 4.80 रुपये महंगा हो गया है।
अभी कितनी बढ़ सकती है कीमत
मूडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए तेल कंपनियों आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की थी जिससे उन्हें 19,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस दौरान आईओसी को एक से 1.1 अरब डॉलर, बीपीसीएल तथा एचपीसीएल को प्रत्येक को 55 से 65 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 15 से 20 रुपये का इजाफा करना होगा। इस तरह अभी पेट्रोल-डीजल की कीमत में करीब 15 रुपये का और इजाफा हो सकता है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 100.21 | 91.47 |
मुंबई | 115.04 | 99.25 |
चेन्नै | 105.94 | 96.00 |
कोलकाता | 109.68 | 94.62 |
भोपाल | 112.46 | 95.81 |
रांची | 103.41 | 96.58 |
बेंगलुरु | 105.62 | 89.70 |
पटना | 110.85 | 95.88 |
चंडीगढ़ | 99.63 | 85.99 |
लखनऊ | 100.06 | 91.62 |
नोएडा | 100.28 | 91.82 |