Petrol Diesel Price: 22 दिन में ही 5.24 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, जानें अपने शहर में दाम
हाइलाइट्स:
- एक दिन की शांति के बाद आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
- पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर हुई 25 पैसे की वृद्धि
- डीजल की कीमत में भी हुई 25 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल भी इस समय तेज
नई दिल्ली
डीजल के साथ साथ पेट्रोल भी नई ऊंचाई (Petrol Price on new peak) पर है। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने पिछले 4 मई से दोनों ईंधनों के दाम में बढ़ोतरी करना शुरू किया। और, महज 22 दिनों में ही पेट्रोल 5.24 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। इससे पहले डीजल तो 20 दिनों में ही 5.17 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। यूं तो कल पेट्रोल-डीजल बाजार (Petrol Diesel Market) में शांति रही। लेकिन आज दोनों ईंधनों के दाम में 25-25 पैसे की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ दिल्ली के बाजार में बुुधवार को पेट्रोल 95.56 रुपये प्रति लीटर पर जबकि डीजल 86.47 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
22 दिनों में ही 5.24 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
ऐसा देखा गया है कि अपने यहां जब कोई महत्वपूर्ण चुनाव होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) नहीं बढ़ती। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चलने की वजह से बीते मार्च और अप्रैल में पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसलिए, उस दौरान कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन, बीते चार मई से इसकी कीमतें खूब बढ़ी। कभी लगातार तो कभी ठहर-ठहर कर 22 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 5.17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें: CNG Supply: सीएनजी लेने के लिए अब आपको पंप तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
22 दिन में 5.69 रुपये महंगा हुआ है डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर 22 दिनों में ही डीजल का दाम 5.69 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 95.56 | 86.47 |
मुंबई | 101.76 | 93.85 |
चेन्नै | 96.94 | 91.15 |
कोलकाता | 95.52 | 89.32 |
भोपाल | 103.71 | 95.05 |
रांची | 91.86 | 91.29 |
बेंगलुरु | 98.75 | 91.67 |
पटना | 97.67 | 91.77 |
चंडीगढ़ | 91.91 | 86.12 |
लखनऊ | 92.81 | 86.87 |
(स्रोत- IOC SMS)
लगातार चौथे सप्ताह कच्चे तेल में तेजी
बीते चार सप्ताह से कच्चा तेल (Crude Oil) लगातार तेजी की राह पर है। अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीच्यूट (API) का कल ही आंकड़ा आया। इसके मुताबिक 4 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां 2.10 मिलियन बैरल क्रूड का ड्रॉ हुआ है। मतलब इस सप्ताह जम कर खरीदारी होगा। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चा तेल (Crude Oil) फिर महंगा हो गया। अमेरिकी बाजार में कल कारोबार के बंद होते समय ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.73 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 72.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.82 डॉलर बढ़ कर 70.05 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था।
यह भी पढ़ें: IRCTC share Price: लॉकडाउन में ढील मिली तो रेलवे की इस कंपनी के शेयरों में क्यों आ रही है तेजी?
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
1 जुलाई से बदल जाएंगे इस बैंक के IFSC
यह भी पढ़ें: रोचक तथ्य : इतिहास में जब जानवरों को सुनाई फांसी तथा अन्य सजा
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.