Petrol Diesel Price: फिर भड़के दोनों ईंधन, भोपाल में आम आदमी का पेट्रोल 107 रुपये के पार
हाइलाइट्स:
- आज फिर भड़क गए पेट्रोल डीजल के दाम
- पेट्रोल की कीमत में हुई प्रति लीटर 35 पैसे की जबरदस्त बढ़ोतरी
- डीजल की कीमत में भी हुई 28 पैसे प्रति लीटर की तगड़ी बढ़ोतरी
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट
नई दिल्ली
इन दिनों पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी का सिलसिला चल ही रहा है। हालांकि कल इसके दाम में कोई बदलाव नहीं (No Change in Petrol Diesel price) हुआ था। लेकिन, आज फिर जहां पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की तेज बढ़ोतरी हुई वहीं डीजल भी 28 पैसे चढ़ गया। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (International Crude Market) नरम हुआ है। दिल्ली के बाजार (Delhi Market) में मंगलवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल का दाम बढ़ कर 98.81 रुपये प्रति लीटर पर ही पहुंच गया है। यहां डीजल भी बढ़ कर 89.18 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। भोपाल में तो आज आम आदमी का पेट्रोल 107.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहां आज खास आदमी के पेट्रोल (XP) का दाम 110.61 रुपये है।
33 दिनों में ही 8.49 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
ऐसा देखा गया है कि अपने यहां जब कोई महत्वपूर्ण चुनाव होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) नहीं बढ़ती। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चलने की वजह से बीते मार्च और अप्रैल में पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसलिए, उस दौरान कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन, बीते चार मई से इसकी कीमतें खूब बढ़ी। कभी लगातार तो कभी ठहर कर, 33 दिनों में ही पेट्रोल 8.49 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
33 दिन में 8.39 रुपये महंगा हुआ है डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर 33 दिनों में ही डीजल का दाम 8.39 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 98.81 | 89.18 |
मुंबई | 104.90 | 96.72 |
चेन्नै | 99.80 | 93.72 |
कोलकाता | 98.64 | 92.03 |
भोपाल | 107.07 | 97.93 |
रांची | 94.35 | 94.12 |
बेंगलुरु | 102.11 | 94.54 |
पटना | 100.81 | 94.52 |
चंडीगढ़ | 95.02 | 88.81 |
लखनऊ | 95.57 | 89.59 |
(स्रोत- IOC SMS)
कल कच्चे तेल के दाम में तेज गिरावट
कच्चा तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) देशों की कुछ ही दिनों में बैठक होने वाली है। उससे पहले, कल, कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में तेज गिरावट का रूख रहा। सोमवार को कच्चा तेल करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ। अमेरिकी बाजार में कल ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 01.79 डॉलर प्रति बैरल घट कर 74.58 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया था। वहां यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 01.44 डॉलर घट कर 72.77 डॉलर प्रति बैरल हो गया था।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
टैक्स से जुड़े इन कामों के लिए आगे बढ़ गई डेडलाइन
यह भी पढ़ें: कौन से भगवान की पूजा करने से मनपसंद दुल्हन मिलती है ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi, sports hindi news, Bollywood Hindi News, technology and education etc.