मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Top stories

पेटीएम ने लॉन्च किया अपना क्रेडिट कार्ड, शॉपिंग करने पर कैशबैक मिलेगा

पेटीएम एक भारतीय ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट है. जिसका उद्घाटन 2010  में किया गया था. जिसके जरिए लोग जमकर खरीदारी करते है और सभी सर्विस का लाभा उठा सकते है.

पेटीएम  ने लॉन्च किया अपना क्रेडिट कार्ड, शॉपिंग करने पर कैशबैक मिलेगा

पेटीएम एक भारतीय ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट है. जिसका उद्घाटन 2010  में किया गया था. जिसके जरिए लोग जमकर खरीदारी करते है और सभी सर्विस का लाभा उठा सकते है. वहीं पेटीएम ने सिटी बैंक के साथ मिलकर नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए एक क्रेडिट कार्ड पेश किया है, जिसका नाम पेटीएम फर्स्ट कार्ड है. जिसके तहत सभी ग्राहकों को हर बार शॉपिंग करने पर 1 फीसद कैशबैक सर्विस का लाभ मिलेगा. शॉपिंग होने के बाद कैशबैक क्रेडिट कार्ड में क्रेडिट हो जाएगा. यह एक इंटरनेशनल कार्ड है जो कि कॉन्टेक्टलैस फीचर के साथ आता है.

विज्ञापन
imgpsh fullsize anim

इस कार्ड का वार्षिक शुल्क 500 रुपये प्रति वर्ष है, लेकिन प्रति वर्ष 50,000 रुपये से अधिक खर्च करने पर 500 रुपये की वार्षिक शुल्क माफ हो जाएगी. देश की सबसे बड़ी डिजिटल वॉलेट कंपनी पेटीएम के लगभग 150 मिलियन सक्रिय मासिक यूजर्स हैं.

बता दें कि पेटीएम के लगभग 300 मिलियन यूजर हैं. ग्राहक पेटीएम एप पर क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस कार्ड के फीचर्स पेटीएम एप पर भी उपलब्ध होंगे और एप पर ऑफर और स्टेटमेंट की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →