सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
बिहार

पटना: दुर्गा पूजा से लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, कई की हालत नाज़ुक

बिहार की राजधानी पटना में रविवार देर रात दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे कई लोग एक भयावह सड़क हादसे का शिकार हो गए। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, अटल पथ पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार…

पटना: दुर्गा पूजा से लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, कई की हालत नाज़ुक
(फोटो: IANS)

बिहार की राजधानी पटना में रविवार देर रात दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे कई लोग एक भयावह सड़क हादसे का शिकार हो गए। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, अटल पथ पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें छह से सात लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

यह घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेशनगर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार बहुत ज़्यादा थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। भागने की कोशिश के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और उछलकर करीब 80 मीटर दूर जा गिरी। इस दौरान एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।

घायलों का दर्द और परिजनों की गुहार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर घायल लोग मदद के लिए तड़प रहे थे और उनके सामान व गाड़ी के टूटे शीशे बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को नज़दीकी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।

घायलों में से एक रणवीर कुमार को एक स्थानीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी मां सुनीता ने बताया कि उनके दोनों बेटे, रणवीर और मोहित, दुर्गा पूजा घूमने गए थे। रात करीब 10:30 बजे उन्होंने बताया कि वे घर लौट रहे हैं, लेकिन उसके बाद उनका फोन नहीं लगा। देर रात करीब 12 बजे छोटे बेटे मोहित ने फोन पर भैया रणवीर के एक्सीडेंट की खबर दी। मोहित को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन रणवीर की हालत गंभीर है। मोहित के अनुसार, टक्कर मारने वाली गाड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो या थार जैसी थी।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित रणवीर ने बताया कि वे सात लोग पैदल घर की ओर जा रहे थे, तभी पलटती हुई स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया। फिलहाल, पाटलिपुत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ वाहन चालक की भी तलाश कर रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिहार डेस्क

News4Social बिहार डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से बिहार से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →