Patiala News: पंजाब में हिंदू और सिखों के बीच तलवारें चलने की असली कहानी क्या है, जानिए

233
Patiala News: पंजाब में हिंदू और सिखों के बीच तलवारें चलने की असली कहानी क्या है, जानिए

Patiala News: पंजाब में हिंदू और सिखों के बीच तलवारें चलने की असली कहानी क्या है, जानिए

चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला में आज दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। जुलूस निकालने को लेकर एक हिंदू संगठन और सिख संगठन के बीच झड़प हो गई है। इस घटना में एक SHO समेत 3 लोग घायल हुए हैं। दरअसल, दोनों समुदायों को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं थी। बताया जा रहा है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आज खालिस्तान स्थापना दिवस मनाने का ऐलान किया था और शिवसेना बाल ठाकरे नामक स्थानीय हिंदू संगठन ने इसका विरोध किया था। पुलिस ने पहले लोगों को रोकने की काफी कोशिश भी की। इस रैली के दौरान कुछ लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

खालिस्तानी आतंकवादी की साजिश

दरअसल खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पुन्नू की ओर से शुक्रवार को खालिस्तान स्थापना दिवस मनाने का ऐलान किया गया था। पुन्नू ने हरियाणा के डीसी दफ्तरों पर पर झंडे फहराने का ऐलान किया था। एक स्थानीय हिंदू संगठन ने पटियाला में खालिस्तानी मुर्दाबाद मार्च निकालने का ऐलान किया था। शुक्रवार दोपहर जब हिंदू संगठन ने मार्च निकाला, तो दूसरे तरफ खालिस्तान समर्थकों ने इसका विरोध किया। इससे तनाव बढ़ गया और फिर पत्थरबाजी और बवाल शुरू हो गया।

पन्नू पर हरियाणा में दर्ज हुआ है राजद्रोह का केस
गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ राजद्रोह का एक मामला दर्ज किया है। पन्नू ने यह घोषणा की थी कि गुरुग्राम से लेकर हरियाणा के अंबाला तक सभी एसपी और डीसी कार्यालयों में खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पन्नू ने यूट्यूब चैनल पर यह घोषणा की थी। गुरपतवंत ने पंजाब को भारत से अलग करने और 29 अप्रैल को गुरुग्राम से लेकर अंबाला तक सभी डीसी व एसपी आफिस पर खालिस्तान का झंडा फहराने के ऐलान का वीडियो बनाया था। साइबर क्राइम पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पन्नू ने कहा, ‘हरियाणा, पंजाब का हिस्सा होगा और पंजाब को भारत से मुक्त कराया जाएगा। गुरुग्राम से अंबाला तक प्रत्येक एसपी और डीसी कार्यालय में 29 अप्रैल को खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा और हरियाणा खालिस्तान बनेगा।’

एक चौक के पास जैसे ही पहुंचा जुलूस दोनों समुदाय आपस में भिड़ गए। लोगों ने हाथों में तलवार लेकर हिंदू संगठनों के लोगों का पीछा किया। उधर छतों से भी लोगों ने सिख संगठनों पर पत्थर फेंक रहे थे। हिंदू सुरक्षा समिति के सदस्य राजेश केहर ने कहा कि हमारे मंदिरों पर पथराव किया गया। उन्होंने कहा कि शिवसेना का कार्यक्रम था। लोगों ने मंदिर के अंदर आकर दुकानें तोड़ दी। उन्होंने कहा कि बहुत लोगों को चोटें आई हैं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News