Panchayat elections: 81 बसों से मतदान केंद्र पहुंचे कर्मचारी | Panchayat elections: Employees reached polling station by 8 | Patrika News h3>
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पकड़ चुके हैं। सुबह से लेकर रात तक गांवों में चौपाल सज रही है। गली मोहल्ले में प्रत्याशी ढोल-ढमाकों के साथ घर-घर हाथ जोड़ वितनी करने में लगे हैं। चार दिन बाद पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य का फैसला तहसील के 1 लाख 84 हजार मतदाता करेंगे। इसके लिए प्रशासन भी पिछले 10 दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है।
इंदौर
Published: June 21, 2022 03:12:41 pm
डॉ. आंबेडकर नगर(महू).
महू जनपद की 73 पंचायतों में पंचायत चुनाव लड़ा जा रहा है। इसके साथ जनपद के 25 सदस्यों के लिए 76 उम्मीदवार मैदान में है। मतदान के लिए प्रशासन ने भेरूलाल पाटीदार कॉलेज में स्ट्रांग रूम तैयार किया है। यहीं से चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी। मतदान के लिए 73 पंचायतों में 332 मतदान केंद्र बनाए गए है। हर एक केंद्र पर 1 प्लस 5 की टीम मौजूद रहेगी। यहां हर एक मतदाता को पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल चार वोट देगा। यह चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। पंच, सरपंच के परिणाम शाम को ही घोषित हो जाएंगे।
81 रूट बनाए
तहसीलदार अभिषेक शर्मा ने बताया कि मतदान के लिए 81 रूट तय किए गए है। यहां पर 81 बसों से कर्मचारी आदि मतदान केंद्रो तक पहुंचेंगे। वहीं 25 सेक्टर में मेजिस्ट्रेट भ्रमण करेंगे और मतदान केंद्रो की जांच करेंगे। मतदान के दिन 2 हजार से अधिक कर्मचारी.अधिकारी मतदान केंद्रो पर मौजूद रहेंगे। कुछ सेंवदनशील केंद्र भी बनाएं गए हैए जहां पर विशेष निगरानी होगी। 25 वाहन सेक्टर मेजिस्ट्रेट के पास करेंगे।
कई कर्मचारियों को नहीं लगा बूस्टर डोज
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी.अधिकारियों को उपयोग किया जाएगा। लेकिन कई कर्मचारी ऐसे है, जिन्हें अब तक बूस्टर डोज नहीं लगा है। पहले फ्रंटलाइन वकर्स में शिक्षकों को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब शिक्षकों को बूस्टर डोज लगना अनिवार्य है। इनकी ड्यूटी भी चुनाव में लगी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन से उन कर्मचारियों की सूची भी मांगी थी, जिन्होंने अब तक बूस्टर डोज नहीं लगाया है, लेकिन प्रशासन ने अब तक सूची उपलब्ध नहीं कराई है।
1500 से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात
जनपद पंचायत महू की 73 पंचायतों में चुनाव को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस अफसरों के अनुसार मतदान के लिए तहसील को 15 सेक्टर में बांटा है। हर एक सेक्टर में 100 से अधिक जवान तैनात करेंगे। कुल 1500 से अधिक जवान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा रिजर्व फोर्स भी रखा जाएगा। जिसका उपयोग जरूरत होने पर किया जाएगा।
Panchayat elections: 81 बसों से मतदान केंद्र पहुंचे कर्मचारी
अगली खबर